बॉलीवुड

'वॉर 2' में ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर लगाएंगे डांस का तड़का, जून से शुरू होगी शूटिंग

  • Authored by: अभय
  • Updated May 27, 2025, 03:02 PM IST

War 2 New Update: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की अपकमिंग फिल्म वॉर 2 (War 2) रिलीज से पहले एक बार फिर चर्चा में आ गई है। फिल्म में जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन कुछ खास करने वाले हैं, जिसको लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Image

War 2 Hrithik Roshan Jr NTR Dance

War 2 New Update: बॉलीवुड के स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) अपनी अपकमिंग फिल्म वॉर 2 (War 2) को लेकर सुर्खियों में हैं। अभी हाल ही में जूनियर एनटीआर के बर्थडे पर फिल्म का धांसू टीजर रिलीज किया गया, जिसने सबका दिल जीत लिया। फिल्म के टीजर में कई धामकेदार सीन्स देखने को मिले। अब इन सब के बाद जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आ रहा है। फिल्म में जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन साथ में कुछ खास करने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं क्या मामला है।

जूनियर एनटीआर-ऋतिक रोशन करेंगे धांसू डांस

जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 एक नई खबर को लेकर सुर्खियों में आ गई है। Mid-Day की रिपोर्ट के मुताबिक, जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन जून 2025 में इस ग्रैंड डांस सीक्वेंस की शूटिंग शुरू करेंगे। ऋतिक और जूनियर एनटीआर का ये डांस सीक्वेंस फिल्म का हाइलाइट होगा। इस गाने के शूटिंग पहले ही होने वाली थी लेकिन ऋतिक रोशन को लगी चोट के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया था। जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन का डांस फिल्म में एक नई जान डाल देगा। इस खबर के सामने आने के बाद जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन को साथ डांस करते देखने के लिए फैंस बेताब नजर आ रहे हैं।

इस महीने रिलीज होगी फिल्म

जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 इस खबर के बाद फिर से सुर्खियों में है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन के साथकियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी फिल्म में अहम रोल में नजर आने वाली हैं। जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 अगस्त में 14 तारीफ को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article