वेब सीरीज

Satluj की अवैध स्क्रीनिंग पर केंद्र सरकार सख्त, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Satluj Controversy: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवादों में घिर गई है। जी 5 से हटने के बाद फिल्म की कथित अवैध स्क्रीनिंग हो रही है। अब केंद्र सरकार इस मामले में कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रही है।

Image

'सतलुज की अवैध स्क्रीनिंग पर केंद्र सरकार सख्त (pic credit-satluj movie)

Satluj Controversy: दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की फिल्म 'सतलुज' (Satluj) इन दिनों लगातार विवादों में घिरी हुई है। फिल्म को पहले जी 5 पर रिलीज किया गया था, लेकिन कुछ ही समय बाद प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। इसके बाद फिल्म लीक हो गई और अब देश के कई हिस्सों में इसकी अवैध स्क्रीनिंग होने की खबरें सामने आ रही हैं। इस पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार बिना वैध सर्टिफिकेट फिल्म की रिलीज और स्क्रीनिंग को लेकर कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रही है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Satluj: जी 5 से हटते ही ऑनलाइन लीक हुई दिलजीत की मूवी, मेकर्स को लगा 440 वोल्ट का झटका)

'सतलुज' को लेकर बढ़ा विवाद

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'सतलुज' को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से वैध सर्टिफिकेट मिले बिना ही रिलीज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि फिल्म को सर्टिफिकेट देने से पहले सीबीएफसी ने इसमें 127 बदलाव करने की सलाह दी थी। हालांकि, फिल्म निर्माताओं ने इन बदलावों को नहीं किया, जिसके बाद फिल्म को सर्टिफिकेट जारी नहीं किया गया। इसके बावजूद 'सतलुज' को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर रिलीज कर दिया गया। इतना ही नहीं, फिल्म की कई जगहों पर सार्वजनिक स्क्रीनिंग भी की गई। अब सरकार इस मामले में कानूनी कदम उठाने की तैयारी कर रही है। सूत्रों का कहना है कि जिन राज्यों में बिना सर्टिफिकेट के फिल्म दिखाई जा रही है, वहां की सरकारों से भी कार्रवाई करने को कहा गया है।

क्या फिर से रिलीज हो पाएगी 'सतलुज'?

बताते चलें कि रिलीज के कुछ ही दिनों बाद जी 5 ने भारत में 'सतलुज' को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया था। फिल्म केवल दो दिन तक ही स्ट्रीम हो सकी। प्लेटफॉर्म ने ओटीटी से हटाए जाने के बाद कई सिख और सामाजिक संगठनों ने ऐलान किया कि 'सतलुज' की स्क्रीनिंग पांच राज्यों के गुरुद्वारों में कराई जाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग यह फिल्म देख सकें। बता दें कि इस बीच, फिल्म को दोबारा जी पर उपलब्ध कराने की मांग को लेकर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में पीआईएल भी दाखिल की गई है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि फिल्म दोबारा से रिलीज हो पाती है या नहीं...

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article