बॉलीवुड

Jawan Worldwide BO Collection: 6 दिनों में 600 करोड़ हुई 'जवान' की कमाई, मेकर्स पर बारिश की तरह बरस रहा है पैसा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 13, 2023, 11:15 AM IST

Jawan Worldwide BO Collection Day 6: शाहरुख खान की फिल्म जवान (Jawan) की कमाई 600 करोड़ के पार चली गई है। जितनी कमाई जवान इंडिया में कर रही है, लगभग उससे दोगुनी कमाई विदेशों में भी हो रही है। शाहरुख खान की जवान वर्ल्डवाइड काफी पसंद की जा रही है।

Image

Jawan Worldwide Collection Day 6

Jawan Worldwide BO Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) ने 6 दिनों के भीतर ही 600 करोड़ की कमाई पार कर ली है। अब जवान बॉलीवुड की सबसे तेज 600 करोड़ का कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। शाहरुख खान अब वर्ल्डवाइड सुपरस्टार बनते जा रहे हैं, इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जितनी कमाई 'जवान' सिर्फ भारत में कर रही है, लगभग उससे दोगुनी कमाई विदेशों में भी हो रही है। शाहरुख खान की जवान वर्ल्डवाइड काफी पसंद की जा रही है। एटली कुमार के निर्देशन में बनी जवान के एक्शन सीन और कहानी को काफी प्यार मिल रहा है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा संजय दत्त और दीपिका पादुकोण के कैमियो की भी काफी चर्चा है।

रिलीज के 6 दिन पूरे होने के बाद जवान ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। मंगवार को भारत में फिल्म की कमाई 26 करोड़ के आसपास रही है। जिसके साथ ही मूवी का वर्ल्डवाइड भी अच्छा खासा कलेक्शन देखने को मिला है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Jawan Box Office: 6 दिनों में जवान की कमाई 600 करोड़ के पार

शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति स्टारर जवान को दुनियाभर में काफी प्यार मिल रहा है। फिल्म के छटवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं। फिल्म ने 6 दिनों में 600 करोड़ क्लब में जगह बना ली है। जिसके साथ शाहरुख खान ने नया कीर्तिमान रच दिया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article