बॉलीवुड

Dharmendra की मौत के बाद हेमा मालिनी ने शेयर किया 1st पोस्ट, दर्द सुनकर फैंस बोले "आपके जैसा इश्क कम..."

Hema Malini on Dharmendra Death: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र ने 24 नवम्बर के दिन अपनी आखिरी सांस ली। उनके यूं चले जाने से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री दुखी है। धर्मेंद्र की मृत्यु के बाद से ही हेमा मालिनी मीडिया से दूर थीं। हालांकि अब 4 दिन बाद उन्होंने पहला सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपना दुख जाहिर किया है। हेमा मालिनी के पोस्ट ने फैंस को भी इमोशनल कर दिया है।

Image

Image Source: Hema Malini/Dharmendra

Hema Malini on Dharmendra Death: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र ने 24 नवम्बर 2025 के दिन इस दुनिया को अलविदा कह दिया। धर्मेंद्र के चले जाने के बाद से ही देओल परिवार मीडिया और सोशल मीडिया से दूर है लेकिन हीमैन की मृत्यु के 4 दिन बाद हेमा मालिनी ने सबसे पहले अपना दर्द फैंस के साथ साझा किया है। हेमा मालिनी ने एक लम्बा-चौड़ा पोस्ट लिखकर बताया है कि धर्मेंद्र उनके लिए केवल पति नहीं थे बल्कि वो उनके लिए फ्रेंड, फिलॉसफर और गाइड भी थे जिन्होंने कभी भी उनका साथ नहीं छोड़ा। हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के साथ अपने स्पेशल मूमेंट्स की तस्वीरें भी शेयर की हैं और बताया है कि आगे की उनकी पूरी जिंदगी इन्हीं यादों के सहारे कटेगी। (इसे भी पढ़ें: कहां और कितने हैं धर्मेंद्र के नाती-पोते? 6 बच्चों के बाप धर्मेंद्र की छोटी बेटी ने दिया था जुड़वा बेटियों को जन्म)

हेमा मालिनी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, "धरम जी... मेरी जिंदगी में बहुत सारे रोल निभाते थे। वो मेरे लिए एक लविंग हसबैंड थे... मेरी बेटियों के अच्छे पिता थे, फिलॉसफर थे, गाइड थे, पोयट थे और मेरी जिंदगी के वो इंसान थे जिनके पास मैं कभी भी जा सकती थी... असल में वो मेरे लिए सबकुछ थे। वो मेरे साथ हमेशा खड़े रहे चाहें वक्त अच्छा रहा हो या फिर गलत। वो जिंदादिल इंसान थे जो हर किसी के साथ खुलमिल जाते थे। पब्लिक फिगर होने के साथ-साथ वो कमाल के टैलेंट थे और उनकी ईमानदारी कमाल की थी। उन्होंने फिल्मों में जो मुकाम छुआ है वो हमेशा याद किया जाता रहेगा। उनकी यही खास बातें उन्हें लीजेंड बनाती थीं। उनके चले जाने से मेरी जिंदगी में एक वैक्यूम आ गया है, जो अब कभी भी नहीं भरने वाला है। मैंने धरम जी के साथ कई सारे खास पल बिताए थे, जिनके सहारे अब मेरी जिंदगी कटेगी।" (इसे भी पढ़ें: Dharmendra की मौत से टूट गया 44 साल का कॉमेडियन, नम आंखों...भारी दिल से बोला, 'मैंने दूसरी बार बाप को खो...')

हेमा मालिनी ने जिस तरह से अपना दर्द शेयर किया है, उसे देखने के बाद फैंस का दिल भी चीखें मारने लगा है। फैंस लगातार उनके पोस्ट के नीचे लिख रहे हैं कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। धरम जी के करोड़ों चाहनेवाले हैं, जो उनके लिए परिवार जैसे ही हैं। धर्मेंद्र के परिवार ने उनके लिए एक खास प्रेयर मीट का इंतजाम किया है, जिसमें सभी मिलकर उनकी जिंदगी को सेलीब्रेट करेंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article