Happy Birthday Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) आज 21 सितंबर 2023 को अपना 43 जन्मदिन मना रही हैं। अपने बर्थडे पर बेबो बड़ी बहन करिश्मा कपूर के साथ पार्टी करती दिख रही हैं। करिश्मा ने करीना को एक स्पेशल बर्थडे केक गिफ्ट किया है। देर रात करीना के जन्मदिन के मौके पर उनकी बड़ी बहन करिश्मा उनके साथ ही पार्टी करती नजर आ रही हैं। करिश्मा कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर करीना के जन्मदिन के मौके पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में करीना येल्लों रंग की ड्रेस में काफी सुंदर लग रही है। करीना के बर्थडे केक पर उनकी अपकमिंग फिल्म जाने जाना से जुड़ा एक खास मैसेज भी लिखा हुआ है। आइए करीना कपूर खान के जन्मदिन की फोटोज पर एक नजर डालते हैं।
करिश्मा कपूर ने मनाया करीना का जन्मदिन
करीना के जन्मदिन के मौके पर बीती रात धूम धाम से पार्टी की गई है, जिसमें करीना के करीबा दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए हैं। इस मौके पर करिश्मा ने करीना के दिए केक पर लिखा, 'हमारी अपने 'जाने जाना' को जन्मदिन की बधाई। बता दें कि करीना कपूर खान की फिल्म जाने जाना ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आज उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज हो गई है। फिल्म में करीना के अलावा विजय वर्मा भी मौजूद हैं।
फिल्म जाने जाना ने करीना कपूर खान ने अपना ओटीटी डेब्यू कर लिया है। बता दें कि आखिरी बार करीना बड़े पर्दे पर आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में नजर आई थीं, जिसके बाद उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है।
