क्रिकेट

पाकिस्तानी टीम करती थी ड्रग्स की तस्करी, कोच बॉब वूल्मर की हत्या भी इसी कारण हुई

2006 से 2010 के बीच गृह मंत्रालय के आंतरिक सुरक्षा डिवीजन में कार्यरत आरवीएस मणि ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी पाकिस्तान टीम यहां आती थी तस्करी करती थी।

Image

आरवीएस मणि (साभार-ANI)

2006 से 2010 के बीच गृह मंत्रालय के आंतरिक सुरक्षा डिवीजन में कार्यरत आरवीएस मणि ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के पूर्व अवर सचिव की मानें तो पाकिस्तानी क्रिकेट टीम और प्रतिनिधिमंडलों द्वारा ड्रग्स की तस्करी एक नियमित गतिविधि थी। उन्होंने शोएब अख्तर और मोहम्मद आसिफ का नाम भी लिया। इन दो खिलाड़ियों को 2006 में प्रतिबंधित पदार्थ नैंड्रोलोन के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बैन कर दिया था।

सितंबर 2006 में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की ड्रग्स ट्रिब्यूनल ने डोपिंग टेस्ट में दोनों को प्रतिबंधित एनाबॉलिक स्टेरॉयड नैंड्रोलोन के इस्तेमाल का दोषी पाया था। इसके बाद, भारत में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान 17 अक्टूबर को जयपुर में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान के पहले मैच से पहले उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था।

"हमने पाकिस्तानी क्रिकेटरों शोएब अख्तर और मोहम्मद आसिफ के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जिन्होंने ड्रग्स ले जाने की बात कबूली थी। जब भी पाकिस्तानी टीमें और प्रतिनिधिमंडल भारत आए, उन्होंने यहां ड्रग्स की तस्करी की।

मणि यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा "भारत में ड्रग्स की तस्करी करना पाकिस्तान की आधिकारिक नीति है और इसमें कई हाई प्रोफाइल नाम शामिल थे।

मणि ने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तान के पूर्व कोच बॉब वूल्मर की मौत का संबंध इसी से था क्योंकि उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों द्वारा की जा रही नशीली दवाओं की तस्करी का विरोध किया था। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के 58 वर्षीय कोच बॉब वूलमर का 18 मार्च, 2007 को किंग्स्टन, जमैका में निधन हो गया।

2007 क्रिकेट विश्व कप में आयरलैंड से पाकिस्तान की करारी हार के कुछ घंटों बाद उन्हें उनके होटल के कमरे में बेहोश पाया गया और बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

"उनके कोच बॉब वूलमर, जिन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों द्वारा की जा रही इस ड्रग तस्करी का विरोध किया था, जिनकी संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई थी। सभी कड़ियों को जोड़ना होगा। पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ड्रग्स लाते थे। और उस समय के डीआईए के अनुमान के अनुसार, भारतीय आतंकी हमलों की 30% फंडिंग केवल ड्रग्स से ही आ रही थी,"

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article