Ground Zero Poster: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी जल्द ही अपनी नई फिल्म ग्राउंड जीरो लेकर दर्शकों के सामने होंगे, जिसे तेजस ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म बहादुरी और त्याग की कहानी दर्शकों के सामने पेश करेगी। फिल्म ग्राउंड जीरो लगभग एक महीने बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में इमरान हाशमी बीएसएफ कमांडेंट नरेन्द्र नाथ दुबे के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म ग्राउंड जीरो 25 अप्रैल 2025 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कलाकार इमरान हाशमी ने कुछ देर पहले ही इंस्टाग्राम के जरिए फिल्म ग्राउंड जीरो का पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है। इमरान हाशमी की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं, जिस कारण उनके फैंस ग्राउंड जीरो से बहुत सारी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। ग्राउंड जीरो में इमरान हाशमी रियल लाइफ किरदार प्ले करते दिखेंगे। इस तरह की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करती हैं, जिस कारण ग्राउंड जीरो को इमरान हाशमी की कमबैक मूवी कहा जा रहा है।
एक्टर इमरान हाशमी ने इंस्टाग्राम पर ग्राउंड जीरो का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, 'एक मिशन की अनकही स्टोरी जिसने कश्मीर को हमेशा के लिए बदलकर रख दिया। ग्राउंड जीरो आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 25 अप्रैल 2025 के दिन रिलीज होगी।'
इमरान हाशमी ने कुछ दिनों पहले फिल्म ग्राउंड जीरो की स्क्रिप्ट के बारे में मीडिया से बात की थी और कहा था, 'जब मैंने यह कहानी सुनी तो मेरा दिमाग हिल गया। यह हमारे इतिहास का एक ऐसा हिस्सा है, जो लोगों को नहीं पता है। मैंने डायरेक्टर से यही पूछा था कि क्या ये वाकई हुआ है।'
