टीवी मसाला

Govinda-Sunita Ahuja की शादी में मची खटपट पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- लोग फुटेज लेना चाहते हैं…

Arti Singh Reaction On Govinda And Sunita Ahuja: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, अब उनके रिश्ते पर भांजी आरती सिंह ने रिएक्शन दिया है।

Image

Govinda-Sunita Ahuja के रिश्ते पर आरती सिंह ने दिया रिएक्शन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Arti Singh Reaction On Govinda And Sunita Ahuja: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। चंद दिन पहले ही सुनीता आहूजा को बेटे यशवर्धन के साथ फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया था। हालांकि, गोविंदा के मैनेजर ने बताया कि सुनीता आहूजा ने अभिनेता के खिलाफ तलाक का केस वापस ले लिया है। इन सबके बीच भी सुनीता आहूजा गोविंदा को आड़े हाथों लेने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। वहीं, अब गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच चल रही खटपट पर भांजी आरती सिंह ने रिएक्शन दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Govinda-Sunita विवाद में Rakhi Sawant की एंट्री, बोलीं- ‘आप 200 करोड़ पर ध्यान दो’

    आरती सिंह ने पैपराजियों संग बातचीत के दौरान मामा गोविंदा और मामी सुनीता आहूजा के रिश्ते पर प्रतिक्रिया दी। आरती सिंह ने कहा, “मैंने जैसे कहा पहले भी, मैं अपने से बड़ों के बीच में नहीं बोलती हूं। ये उनका मामला है और जो लोग फुटेज लेना चाहते हैं, वो बहुत अच्छे से ले रहे हैं। मैं उनमें से नहीं हूं, क्योंकि मैं परिवार का हिस्सा हूं।” बता दें कि आरती सिंह से पहले बहू कश्मीरा शाह ने भी एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने सच्चे प्यार पर सवाल उठाया था। उनकी यह पोस्ट सुनीता आहूजा और गोविंदा के बीच चल रही रार के दौरान आई थी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Komal Rani Swarnkar से शादी करने वाले थे Govinda !! पत्नी Sunita Ahuja ने किया बड़ा खुलासा

    Govinda-Sunita Ahuja के रिश्ते पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी

    Govinda-Sunita Ahuja के रिश्ते पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी

      वहीं, गोविंदा की बात करें तो उन्हें लगातार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखा जा रहा है। दोनों फिल्म ‘रूपा’ में भी साथ नजर आएंगे। हालांकि, दोनों को साथ देखने के बाद सुनीता आहूजा ने तंज कसने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। सुनीता आहूजा ने गोविंदा को लेकर कहा था कि वह अपनी बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहे हैं। इससे पहले सुनीता आहूजा ने 'लॉकअप 2' में गोविंदा के अफेयर्स का जिक्र किया था।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article