बॉलीवुड

Govinda Discharge: हॉस्पिटल से एकदम फिट होकर लौटे गोविंदा, बाहर निकलते ही दिया सेहत पर अपडेट

Govinda Discharge From Hospital Advices This To Fans: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा को लेकर खबर आई थी कि वह घर में बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं अब सेहत में सुधार के बाद गोविंदा अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं और उनसे जुड़ा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

फोटो क्रेडिट- मानव मंगलानी

Govinda Discharge From Hospital Advices This To Fans: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा ने अपनी फिल्मों और अपने अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। लेकिन आज गोविंदा की सेहत पर मुसीबत आ गई थी। दरअसल, बॉलीवुड एक्ट गोविंदा घर में अचानक बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। 61 वर्षीय गोविंदा की तबीयत बीते मंगलवार की रात बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोविंदा की तबीयत बिगड़ने से उनके फैंस भी चिंता में आ गए थे। लेकिन राहत की बात यह है कि अब गोविंदा (Govinda) की सेहत में पहले के मुकाबले सुधार हो गया है, साथ ही उन्हें अस्पताल से भी डिस्चार्ज कर दिया गया है। अस्पताल से बाहर आने के बाद गोविंदा ने अपनी तबीयत बिगड़ने की वजह भी जाहिर की।

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) बिल्कुल फिट होकर अस्पताल से बाहर लौटे। उन्होंने बाहर आते ही मीडिया को अपना हेल्थ अपडेट दिया। उन्होंने कहा, "योग प्राणायाम अच्छा है। थोड़ा सा जो हेवी एक्सरसाइज करते हैं, वो मुश्किल है। लेकिन मुझे लगता है कि योग और प्राणायाम ही बेहतर है। मैं थोड़ा सा अपनी पर्सनालिटी पर काम कर रहा हूं। जो लोग योग और प्राणायाम करते हैं, मैं उनके लिए कहना चाहूंगा कि वो ज्यादा अच्छा है और सूट करता है।" गोविंदा ने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें दवाइयां दी हैं जो अभी चलेंगी। साथ ही गोविंदा ने मीडिया संग बातचीत के दौरान धर्मेंद्र के बारे में भी बात की और उन्हें 'महान पर्सनालिटी' बताया। तबीयत बिगड़ने से पहले गोविंदा धर्मेंद्र से मिलने भी पहुंचे थे।

बता दें कि गोविंदा (Govinda) को तबीयत खराब होने के बाद इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। हालांकि उनकी सेहत अब काफी दुरुस्त हो चुकी है। उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह जल्द ही सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' में भी नजर आएंगे। गोविंदा ने बीते कुछ वक्त पहले अपने और सुनीता आहूजा के रिश्ते में मची खटपट के लिए भी सुर्खियां बटोरी थीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article