Gauri Khan on Fake Paneer Controversy: मुंबई के एक मशहूर यूट्यूबर ने गौरी खान के रेस्टरां तोरी में पनीर का टेस्ट किया, जिसके रिजल्ट के आधार पर उसने दावा किया कि किंग खान की पत्नी के रेस्तरां में नकली पनीर सर्व किया जाता है। यूट्यूबर ने आयोडिन टेस्ट के आधार पर एक वीडियो बनाई और नकली पनीर का दावा करके लोगों को चौंका दिया है। यूट्यूबर का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा हो गया है और हर कोई तोरी के बारे में अलग-अलग तरह की बातें कर रहा है। गौरी खान ने यूट्यूबर के इस दावे पर चुप्पी तोड़ी है और सफाई देते हुए एक पोस्ट लिखा है।
गौरी खान के रेस्तरां ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'आयोडिन टेस्ट स्टार्च की प्रेजेंस दिखाता है न कि पनीर की सत्यता की जांच करता है। क्योंकि डिश में सोया बेस्ड कंटेंट है, जिस कारण ऐसे रिजल्ट आने लाजमी हैं। हम अपने पनीर की प्योरिटी के साथ खड़े हुए हैं और ये बात कहते हुए हमें कोई हिचक नहीं है कि तोरी असली पनीर सर्व करता है।'

Gauri on Fake Paneer Controversy
शिल्पा शेट्टी और विराट कोहली के रेस्तरां के टेस्ट आए ठीक
यूट्यूबर ने इसी तरह का टेस्ट शिल्पा शेट्टी के रेस्तरां और विराट कोहली के रेस्तरां में भी किए, जो कि ठीक आए हैं। यूट्यूबर ने दावा किया है कि विराट और शिल्पा के रेस्तरां में अच्छी क्वालिटी के पनीर सर्व किए जा रहे हैं। वैसे गौरी खान की सफाई आने के बाद आपका इस पूरे मामले पर क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
