बॉलीवुड

Gadar 2 Teaser: सनी देओल-अमीषा पटेल का दिखेगा रोमांस, रिलीज होगा 'गदर 2' का नया टीजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 23, 2023, 11:26 AM IST

Gadar 2 Teaser: हाल ही में खबर आ रही है कि सनी देओल और अमीषा पटेल स्टार फिल्म 'गदर 2' का दूसरा टीजर मेकर्स जल्द ही रिलीज कर सकते हैं। कहा जा रहा है की इस टीजर में तारा सिंह और सकीना की रोमांटिक जोड़ी देखने को मिल सकती है।

Image

Gadar 2 Teaser: हाल ही में खबर आ रही है कि सनी देओल और अमीषा पटेल स्टार फिल्म 'गदर 2' का दूसरा टीजर मेकर्स जल्द ही रिलीज कर सकते हैं। कहा जा रहा है की इस टीजर में तारा सिंह और सकीना की रोमांटिक जोड़ी देखने को मिल सकती है।

Gadar 2 Teaser: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'गदर 2' को देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक है। इस फिल्म में एक बार अमीषा पटेल और सनी देओल की रोमांटिक जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म का पहला टीजर मेकर्स द्वारा कुछ समय पहले रिलीज कर दिया गया था। अब खबर आ रही है की फिल्म का दूसरा धमाकेदार टीजर जल्द ही रिलीज हो सकता है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए फिल्म से जुडी सभी डिटेल्स।

फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) का पहला टीजर रिलीज कर दिया गया था। जिसमें सनी देओल (Sunny Deol) उर्फ तारा सिंह ने अपने एक्शन पैक सीन से सभी दशकों को बांध लिया लिया था। फिल्म के टीजर में देखने को मिला था की सनी देओल एक गाड़ी का पहिया उठाते हुए उसे फेंक रहे हैं। फिल्म का पहला टीजर सभी को खूब पसंद आया था, लेकिन टीजर से अमीषा पटेल (Ameesha Patel) गायब दिखीं। इसके बाद से ही फैंस फिल्म से अमीषा की झलक पाने के लिए तरस रहे हैं। खबर आ रही है की फिल्म के मेकर्स 'गदर 2' का दूसरा टीजर रिलीज कर सकते हैं। इस टीजर में अमीषा पटेल और सनी देओल की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल सकती है। ये खबर सोशल मीडिया और आग की तरह वायरल भी हो रही है।

फिल्म की बात करें तो फिर एक बार अनिल शर्मा इस फिल्म के निर्देशक हैं। फिल्म का पहला पार्ट 2001 में रिलीज किया गया था। जो बॉक्सऑफिस की सुपर हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हुई। इस फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अब देखना ये दिलचस्प होगा की फिल्म फिर एक बार सभी के दिलों पर राज कर पाएगी या नहीं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article