Gadar 2, Sunny Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) ने एक के बाद एक बड़ी फ्लॉप फिल्में देने के बाद अब गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद सभी की बोलती बंद कर दी है। कई लोगों को लग रहा था कि 90 के दशक के सुपरहिट एक्टर सनी देओल का बॉलीवुड में करियर खत्म हो गया है, हालांकि गदर 2 की अपार सफलता के बाद उनकी गाडी वापस ट्रैक पर लौट आई है। जिसके बाद ही अब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सनी देओल ने बॉलीवुड में अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में खुलासा किया है, जिसका सामना उन्हें करियर की शुरुआत में नहीं बल्कि साल 2001 के में गदर: एक प्रेम कथा के हिट होने के बाद करना पड़ा। आइए सनी देओल के इस बयान पर एक नजर डालते हैं।
गदर के बाद क्यों नहीं मिला सनी पाजी को काम?
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सनी देओल ने बॉलीवुड में काम न मिलने को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘मेरा असली स्ट्रगल साल 2001 के बाद शुरू हुआ। जब गदर सुपरहिट साबित हुई थी। यही वो वक्त था जब हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड बन रही थी। कई कॉरपोरेट इंडस्ट्री में कदम रख रहे थे। इसके बाद काफी कुछ बदल गया। मुझे किसी बड़े फिल्ममेकर के साथ काम करने का मौका नहीं मिला। मैंने हमेशा प्रतिभा को बढ़ावा देते हुए नए फिल्ममेकर्स के साथ काम किया।’
