बॉलीवुड

Freddy Teaser: डेंटिस्ट से सीरियल किलर बने Kartik Aaryan, सिनेमाघरों में नहीं OTT पर रिलीज होगी ‘फ्रेडी’!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 8, 2022, 09:27 PM IST

Kartik Aryan’s Film Freddy Teaser out: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन की फिल्म फ्रेडी का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के टीजर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। टीजर में कार्तिक आर्यन के हाव-भाव और लुक दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। फिल्म में कार्तिक एक सस्पीशियस डेंटिस्ट का रोल निभा रहे हैं।

Image

Kartik Aryan Film Freddy Teaser Out

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म Freddy का ट्रेलर रिलीज।
  • टीजर में कार्तिक एक सीरियल किलर के रोल में नजर आएंगे।
  • कार्तिक दिन में डेंटिस्ट और रात में किलक बनते दिखेंगे।

Kartik Aryan Film Freddy Teaser Released: कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फ्रेडी’ (Freddy) का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर रिलीज होते ही यह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अपनी फिल्मों में कॉमेडी करते नजर आने वाले कार्तिक आर्यन अब सीरियल किसर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। कार्तिक का यह नया अवतार देख कर हर कोई चौंक गया है। टीजर में कार्तिक की एक्टिंग काफी दमदार नजर आ रही है। कार्तिक के लुक्स और हाव-भाव लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। हालांकि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि सीधा OTT प्लेटफॉर्म Disney+Hotstar पर रिलीज होने वाली है।

दिन में डेंटिस्ट और रात को सीरियल किलर

कार्तिक आर्यन अपनी इस नहीं सीरियल किलर वाली भूमिका में कमाल नजर आ रहे हैं। फिल्म में कार्तिक एक ऐसे डेंटिस्ट के रूप में नजर आ रहे हैं जो दिन में अपने पेशेंट्स का ट्रीटमेंट करता है और रात होते ही एक सीरियल किलर बन जाता है। बता दें कि यह फिल्म 2 दिसंबर 2022 को ही डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज कर दी जाएगी। यह कहानी एक शर्मीले, अकेले, नर्वस और ईमानदार डेंटिस्ट की है। इस टीजर में एक शख्स लाश को खींचते हुए दिखाई दे रहा है। कार्तिक आर्यन का जबरदस्त लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

‘फ्रेडी की दुनिया में आपका स्वागत है’

फिल्म का टीजर शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने कैप्शन में लिखा है कि फ्रेडी की दुनिया में आपका स्वागत है। 2 दिसंबर 2022 से अपोयमेंट शुरू हो जाएंगी। कार्तिक आर्यन इस फिल्म में बड़े ही सस्पीशियस लुक में नजर आ रहे हैं।

बता दें कि कार्तिक आर्यन आने वाले समय में फिल्म ‘शहजादा’ ‘सत्यप्रेम की कथा‘, ‘कैप्टन इंडिया‘ और कबीर खान की अगली फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। कार्तिक आर्यन आखिरी बार फिल्म भूल भुलैया 2 में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस पर भी कार्तिक की फिल्म ने अच्छी कमाई की थी।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article