बॉलीवुड

Filmfare Awards Marathi 2025 Winner List: बेस्ट एक्टर बने महेश मांजरेकर, फिल्म 'पानी' ने मचाया धमाल

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 11, 2025, 08:48 AM IST

Filmfare Awards Marathi 2025 Winner List: अवॉर्ड शो फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मराठी 2025 (Filmfare Awards Marathi 2025) की विनर लिस्ट सामने आ गई है। इस बार फिल्म पानी (Paani) का दबदबा दिखा। बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) ने अपने नाम किया, तो चलिए देखते हैं ये पूरी लिस्ट

Image

Image Source: Filmfare

Filmfare Awards Marathi 2025 Winner List: मराठी फिल्म इंडस्ट्री का सबसे फेमस अवॉर्ड शो फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मराठी 2025 (Filmfare Awards Marathi 2025) का आयोजन कल यानी 10 जुलाई की रात को मुंबई में किया गया है। इस अवार्ड शो में कई स्टार्स ने हिस्सा लिया। इन स्टार्स की कला का सम्मान करते हुए उन्हें अवॉर्ड भी दिए गए। तो चलिए जानते हैं कि फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मराठी 2025 की विनर लिस्ट में इस बार कौन-कौन से सितारे शामिल हुए। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मराठी 2025 की ये विनर सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है।

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मराठी 2025 विनर लिस्ट:

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: उषा मंगेशकर (Usha Mangeshkar)

बेस्ट फिल्म: पानी (Paani)

बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स): घाठ (Ghaath) और अमलताश (Amaltash)

बेस्ट डायरेक्टर: आदिनाथ एम. कोठारे (Addinath M. Kothare) - पानी (Paani)

बेस्ट एक्टर (मेल): महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) - जुना फर्नीचर (Juna Furniture)

बेस्ट एक्ट्रेस (फीमेल): प्राजक्ता माली (Prajaktta Mali) - फुलवंती (Phullwanti)

बेस्ट एक्ट्रेस (फीमेल): वैदेही परशुरामी (Vaidehi Parashurami) - एक दोन तीन चार (Ek Don Teen Chaar)

बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स): जितेंद्र जोशी (Jitendra Joshi) - घात (Ghaath)

बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स): वैदेही परशुरामी (Vaidehi Parashurami) - एक दोन तीन चार (Ek Don Teen Chaar)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल): क्षितीश दाते (Kshitish Date) - धर्मवीर 2 (Dharmaveer 2)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (फीमेल): नम्रता संभेराव (Namrata Sambherao) - नाच गा घुमा (Naach Ga Ghuma)

बेस्ट डेब्यू (मेल): धैर्य गोलप (Dhairya Gholap) - येक नंबर (Yek Number)

बेस्ट डेब्यू (फीमेल): जुई भागवत (Jui Bhagwat) - लाइक आणि सब्सक्राइब (Like Aani Subscribe)

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर: राहुल रामचंद्र पवार (Rahul Ramchandra Pawar) - खडमोड (Khadmod)

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर: नवज्योत बंदीवाडेकर (Navjyot Bandiwadekar) - घरट गणपति (Gharat Ganpati)

बेस्ट म्यूजिक एल्बम: अविनाश-विश्वजीत (Avinash-Vishwajeet) - फुलवंती (Phullwanti)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल): राहुल देशपांडे (Rahul Deshpande) - सरले सारे (Sarale Saare)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल): वैशाली माडे (Vaishali Made) - मदनमंजिरी (Madanmajiri)

बेस्ट डायलॉग: महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) - जुना फर्नीचर (Juna Furniture)

बेस्ट स्क्रीनप्ले: नितिन दीक्षित (Nitin Dixit) - पानी (Paani)

इवेंट में पहुंचे ये सितारे

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मराठी 2025 के रेड कार्पेट पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui), राजकुमार राव (Rajkummar Rao), आदीति पोहनकर (Aaditi Pohankar), तब्बू (Tabu) और जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) जैसे सितारों ने शिरकत की।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article