बॉलीवुड

Hrithik Roshan संग 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2' बनाने की फिराक में हैं Farhan Akhtar! पोस्ट शेयर कर दिया हिंट

Farhan Akhtar Drops Hint About Zindagi Na Milegi Dobara 2: ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल की 'जिंदगी ना मिलनेगी दोबारा' ने लोगों को खूब इंप्रेस किया था। वहीं अब फरहान की लेटेस्ट पोस्ट देखकर लग रहा है कि वह इसका सीक्वल बनाने की तैयारी में हैं।

Image

फरहान अख्तर ने 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2' पर दिया हिंट

Farhan Akhtar Drops Hint About Zindagi Na Milegi Dobara 2: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की एक्टिंग तो जबरदस्त है ही, साथ ही उनकी फिल्मों ने भी लोगों को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फरहान अख्तर, ऋतिक रोशन और अभय देओल स्टारर 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' ने दर्शकों पर अपनी ऐसी छाप छोड़ी है कि लोग उसे 10 बार देखकर भी बोर नहीं होते। वहीं फरहान अख्तर की लेटेस्ट पोस्ट को देखकर लग रहा है कि अब वह 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2' (Zindagi Na Milegi Dobara 2) बनाने की फिराक में हैं।

दरअसल, फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से पोस्ट शेयर की है, जिसे लेकर लोगों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है। फरहान अख्तर ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो साझा करते हुए लिखा, "इमरान पुराने दौर में वापिस आ रहा है। क्या कहते हो जोया अख्तर, क्या लड़कों को दूसरे रोड ट्रिप पर जाना चाहिए?" खास बात तो यह है कि उनकी इस पोस्ट पर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने भी कमेंट कर हिंट दिया। उन्होंने लिखा, "चलो चलते हैं...।"

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की इस पोस्ट और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के कमेंट को देखने के बाद लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "रुको, फरहान पहले हमारी उम्मीदें बढ़ाते हैं और बाद में फिल्में नहीं बनाते। ये अच्छी बात नहीं है।" वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट में लिखा, "बिल्कुल। हम आप लोगों के अगले ट्रिप का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।" एक यूजर ने एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए लिखा, "हां प्लीज 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2' बनाओ उसी कास्ट के साथ।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article