बॉलीवुड

हेमा मालिनी के बर्थडे पार्टी में जया बच्चन ने पैपराजी को दिखाया तेवर, बोलीं- हमें डायरेक्शन मत दो...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 17, 2023, 01:48 PM IST

Jaya Bachchan Trolled Social Media: एक्ट्रेस जया बच्चन (Jaya Bachchan) एक बार चर्चा में हैं। एक्ट्रेस हेमा मालिनी के जन्मदिन पर भी पैपराजी पर भड़क गईं। सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस हमेशा चिल्लाती क्यूं रहती हैं।

Image

Jaya Bachchan (credit pic: instagram)

Jaya Bachchan Trolled Social Media: बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन (Jaya Bachchan) अपने व्यवहार की वजह से एक बार फिर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस हाल ही में हेमा मालिनी के बर्थडे पार्टी में शामिल हुई थीं। पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पैपराजी एक्ट्रेस को हेमा मालिनी के साथ पोज देने के लिए कहते हैं। इस बात पर जया बच्चन भड़क जाती हैं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

वीडियो में जया बच्चन पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ फोटो खिंचवाने के लिए स्टेज स्टेज पर चढ़ती हैं। तभी पैपराजी उन्हें कैसे और किस तरह से पोज देना है वो बताने लगते हैं। जया साफ-साफ कहती हैं कि वो अपनी मर्जी से फोटो खिंचवाने नहीं आई हैं। ये पद्मिनी मुझे लेकर आई है।

पैपराजी पर फिर भड़कीं जया बच्चन

जब पैपराजी ने एक्ट्रेस को कैसे पोज देने है ये बताना शुरू किया तो वो भड़क गई। एक्ट्रेस ने कहा, अब आप लोग इतना डायरेक्शन मत दीजिए। एक्ट्रेस ने पैपराजी के सामने हाथ जोड़े और वहां से चली गईं। सोशल मीडिया पर यूजर्स एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ये हमेशा फोटोग्राफर्स पर क्यों गुस्सा होती है। दूसरे यूजर ने लिखा, आप लोग फोटो क्यों लेते हैं जया जी की। एक्ट्रेस अक्सर पैपराजी पर भड़क जाती है। इस वजह से वो सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होती है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article