ये बात हर कोई जानता है कि फराह खान और करण जौहर बॉलीवुड के सबसे अच्छे दोस्त में से एक है। हाल ही में करण जौहर ने अपना जन्मदिन मनाया, जिसकी झलक फराह खान ने अपने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है। इस वीडियो में फराह करण का मजाक भी उड़ाते हुए दिखाई दे रही हैं।
हाल ही में फराह खान ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें फैन्स को करण जौहर के बर्थडे सेटअप की झलक दिखाई दे रही है। वीडियो की शुरुआत में फराह खान करण को मिले तोहफों और फूलों को दिखाती है और बोलती है-"दोस्तों, आज करण जौहर का जन्मदिन है और हे भगवान, बस फूलों को देखो, हर्मीस बॉक्स... मुझे उम्मीद है कि वे रिटर्न गिफ्ट होंगे! बस इन फूलों को देखो - हे भगवान, बर्थडे बॉय।" वही वीडियो में नजर आ रहा है कि करण ने एक स्टाइलिश ब्लैक और वाइट धारीदार शर्ट कैरी किया है।करण जौहर की शर्ट देखकर फराह चुटकी लेते हुए कहती हैं, "ये जेबरा क्रॉसिंग मैं क्रॉस करके जाऊं या तुम मुझे अंदर आने दोगे?"
फैंस ने दी करण को जन्मदिन की शुभकामनाएं
अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और हंस-हंसकर लोट-पोट हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-"फराह करण को जन्मदिन की शुभकामनाएं। दूसरे ने लिखा-"फराह तुम्हें दोस्त का जन्मदिन मुबारक हो।" तीसरे ने लिखा-"भगवान तुम दोनों को आशीर्वाद दें।" चौथे ने कहा-" फूल बेचो अब।"
इस फिल्म से बने थे निर्देशक
करण जौहर ने हाल ही में यानी 25 मई को 53वां जन्मदिन मनाया है। करण जौहर ने अपने करियर की शुरूआत साल 1998 में आई फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ से बतौर निर्देशक के रूप में की थी। बता दें करण ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में असिस्टेंट डायरेक्टर बने थे।
