Main Hoon Na Sequel: हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि शाहरुख खान की फिल्म मैं हूं ना का सीक्वल बनने जा रहा है। इस खबर ने फैंस को खुश कर दिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो फराह खान और शाहरुख खान ने मूवी के लिए हाथ मिला लिया है। लोग ये दावा कर रहे हैं कि ये हिट जोड़ी एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। इस बीच खुद फराह खान ने इस बारे में बात की है। उन्होंने फिल्म मैं हू ना के सीक्वल को लेकर एक ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
मैं हूं ना के सीक्वल पर फराह खान ने तोड़ी चुप्पी
'मैं हूं ना' की री-रिलीज ने नवंबर 2025 में साबित कर दिया कि कुछ फिल्में कभी पुरानी नहीं होतीं। 20 साल बाद भी सिनेमाघर हाउसफुल हुए और दर्शकों ने एक्स्ट्रा शो की मांग की। फिल्म की सफलता के बाद सीक्वल 'मैं हूं ना 2' की बातें शुरू हो गईं। हाल ही में एक न्यूज पोर्टल ने रिपोर्ट दी कि शाहरुख खान और फराह खान 2014 की 'हैप्पी न्यू ईयर' के बाद फिर साथ आने वाले हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया कि 'मैं हूं ना 2' स्क्रिप्टिंग स्टेज में है। इस बीच फराह खान ने ईटीाइम्स से बात की है। उन्होंने कहा कि लोगों को ऐसी बातों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। 'मैं हूं ना 2' पर अभी कोई पक्का प्लान नहीं है।
इस फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख खान
बताते चलें कि बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान जल्द ही फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, सहाना खान और अभिषेक बच्चन नजर आएंगे। इस मूवी में शाहरुख खान और सुहाना खान साथ में काम करने वाले हैं। दोनों को साथ देखने के लिए लोग बेताब हैं। मालूम हो कि शाहरुख खान ने साल 2023 में धमाल मचा दिया था। उनकी तीन फिल्में हिट साबित हुई थी। इस लिस्ट में पठान, जवान और डंकी के नाम शामिल है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि लोग फिल्म किंग को कितना प्यार देते हैं।
