बॉलीवुड

Exclusive: 'टीवी वाला एक्टर' कहने पर Raghav Juyal ने दिया रिएक्शन, कहा- 'जब शाहरुख खान को...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 30, 2026, 01:58 PM IST

Raghav Juyal Zoom Interview: एक्टर राघव जुयाल ने अभी हाल ही में Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान राघव जुयाल ने अपने करियर को लेकर एक बड़ा बयान दिया।

Image

राघव जुयाल ने किया ये खुलासा (Image Source: Zoom TV/ Youtube)

Raghav Juyal Zoom Interview: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार राघव जुयाल (Raghav Juyal) इन दिनों अपनी फिल्म भाई तेरा स्टार है (Bhai Tera Star Hai) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म भाई तेरा स्टार है को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म भाई तेरा स्टार है ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। इन सब के बीच राघव जुयाल का नया इंटरव्यू सामने आया है। Zoom से बातचीत के दौरान राघव जुयाल ने अपने करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सवालों पर जवाब दिया। तो चलिए जानते हैं राघव जुयाल ने क्या बोला है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

टीवी एक्टर होने पर कही ये बात

राघव जुयाल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो अपने सफर को लेकर पूरी तरह साफ सोच रखते हैं। डांसर, होस्ट और अब एक्टर के तौर पर पहचान बना चुके राघव से जब पूछा गया कि क्या उन्हें आज भी लोग 'टीवी का एक्टर' कहकर देखते हैं, तो उन्होंने बिना किसी झिझक के जवाब दिया। राघव जुयाल ने Zoom से कहा कि 'शाहरुख खान को भी तब कोई फर्क नहीं पड़ा था जब उन्होंने फौजी किया, दूरदर्शन पर होस्टिंग की और इंडिपेंडेंट सिनेमा किया। मुझे लगता है उन्होंने पैसे के लिए भी काम किया है। उसी वजह से मैंने 5 साल का ब्रेक लिया, फैन फॉलोइंग खत्म की, इनसाइट्स खत्म किए और फिर फिल्म किल आई। वो चीज बदल गई, रातोंरात सब पलट गया। क्रिटिक्स, ऑडियंस, सबकी नजरिया बदल गया। वो ट्रेन चल पड़ी और फिर चलती ही गई।'

निहारिका एनएम के साथ डेटिंग रूमर्स पर दिया बयान

इंटरव्यू में राघव ने अपनी को-स्टार निहारिका एनएम के साथ डेटिंग रूमर्स पर भी बात की और कहा कि उन्हें इसकी कोई टेंशन नहीं थी। 'क्यों स्ट्रेस होगा? उन्होंने हमारी फिल्म का एक BTS पिक्चर डाला और रूमर हो गया। फिर सबको पता चल गया कि हमारी फिल्म भी आ रही है तो हमारे लिए काम कर गया। ऐसा नहीं है कि हमने जबरदस्ती किया। फिल्म का नेचर ही कॉमेडी करना, प्रैंक करना है। हमने फिल्म के नेचर के हिसाब से ही प्रमोशन रखे थे।' आपको बता दें कि फिल्म भाई तेरा स्टार है आज यानी 30 जुलाई को रिलीज हो गई है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article