Exclusive: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इस बार हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा 2024 का चुनाव लड़ रही हैं। एक्ट्रेस अपने राजनीतिकर सफर की शुरुआत को लेकर काफी एकसाइटेड हैं। एक्ट्रेस के पुराने बयान एक बार फिर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने उर्मिला मातोंडर (Urmila Mantodkar) पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। एक्ट्रेस ने उर्मिला को सॉफ्ट पॉर्न स्टार बताया था। एक्ट्रेस ने उर्मिला पर दिए बयान को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने कहा पॉर्न स्टार कोई आपत्तिजनक शब्द नहीं है। Times Now Summit 2024 में टाइम्स नाउ की एडिटर इन चीफ नविका कुमार के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में पोर्नस्टार को बहुत सम्मान मिलता है और आप ये सनी लियोनी से पूछ सकते हैं?
टाइम्स नाउ समिट के दौरान कंगना रनौत ने एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर पर की गई अपनी पुरानी टिप्पणी समेत कई बातों पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा, आप मुझे बताए कि सॉफ्ट पॉर्न या पॉर्नस्टार क्या आपत्तिजनक शब्द है। नहीं, ये आपत्तिजनक शब्द नहीं है। ये एक शब्द है जिसे हमारी सोसाइटी ने अभी तक एक्सेप्ट नहीं किया है। हमारे देश में जितनी इज्जत पॉर्न स्टार को मिलती है, पूछिए सनी लियोनी से उतनी इज्जत पूरी दुनिया में किसीको नहीं मिलती है। मैं बस इतना ही कहना चाहती हूं।
उर्मिला मातोंडकर पर दिए गए बयान पर कंगना ने तोड़ी चुप्पी
मुझे पूछा गया था कि उर्मिला मातोंडकर पूछ रही हैं कि बीजेपी पार्टी किस आधार पर उन्हें एंटरटेन कर रही हैं? ये उनका सवाल था। मेरे मानना हैं कि कला के विभिन्न श्रेत्र है। सेंसेशनल आर्ट है जो हमें शारीरिक रूप से उत्तेजितक करता है। वह भी कला का ही रूप है। लेकिन वह कला कभी भी उसके ऊपर नहीं आएगी जो बौद्धिक रूप से आपके दिमाग को उत्तेजित करती है। आपको आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करती है।
एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मेरा व्यक्तिगत मानना है कि कि मैं संतुलित सिनेमा कलाकार के जनजाती से आती हूं। मैंने कभी आइटम नंबर नहीं किया हैं। मैंने हमेशा इस बात का ध्यान रखा है। इसलिए मैंने जो कहा कुछ उसी तरह की फिल्मोग्राफी से आती हूं। मैं तो ये तक कहती हूं कि एक वेश्या होने की तुलना में एक पोर्नस्टार होना सामाजिक रूप से एक्सेप्टेड क्यों है? वेश्याओं के लिए हमारी ऐसी मानसिकता क्यों है जबकि हम पोर्नस्टार को सामाजिक रूप से स्वीकार करते हैं? ऐसा इसलिए है क्योंकि उनके पास अधिक पैसा है? क्योंकि उनके पास ग्लैमर है? हम वेश्याओं के साथ पोर्नस्टार जैसा व्यवहार नहीं करते हैं'।
