बॉलीवुड

लगातार बैक टू बैक फ्लॉप्स के बाद Kangana Ranaut ने रखा राजनीति में कदम, एक्ट्रेस ने इन खबरों पर तोड़ी चुप्पी

Kangana Ranaut on Joining Politics: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को हाल ही में टाइम्स नाउ समिट में भाग लेते हुए देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस से प्पोचा गया कि लोग कहते हैं लगातार फ्लॉप्स देने के बाद कंगना ने राजनीति में कदम रखा था। इस सवाल पर कंगना ने खुलकर बात की है।

Image

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut on Joining Politics: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। कंगना रनौत 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी संग हाथ मिलाया है। दिलचस्प बात यह है कि बीजेपी ने कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को हिमाचल प्रदेश के मंडी डिस्ट्रिक्ट से उम्मीदवार खड़ा किया है। होमटाउन मंडी से कंगना रनौत लोकसभा चुनाव लड़ती दिखाई देंगी। कंगना रनौत हमेशा से एंटरटेनमेंट और राजनीति को लेकर काफी मुखर रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में हुए टाइम्स नाउ समिट में हिस्सा लिया था। कंगना रनौत से पूछा गया कि कई लोगों को लगता है कि बॉलीवुड में लगातार फ्लॉप्स देने के बाद उन्होंने राजनीति में शामिल होने का मन बनाया है। इस सवाल पर अब कंगना रनौत ने अपना रिएक्शन दिया।

कंगना रनौत ने इन सवालों पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा, 'दुनिया में ऐसा कोई कलाकार नहीं है, जिसकी सभी फिल्में हिट रही हों। शाहरुख खान जी की भी बीते 10 सालों में कोई फिल्म नहीं चली, फिर उनकी फिल्म 'पठान' चली। मेरी भी 7 से 8 फिल्में नहीं चली और बाद में 'क्वीन' आई और वो खूब चली। फिर 3 से 4 साल मणिकर्णिका चली। हो सकता है अब इमरजेंसी आ रही है वो बहुत अच्छी चले।' कंगना ने आगे कहा, 'सिर्फ कला के क्षेत्र में डूबे रहने के बजाय खुद को वास्तविक दुनिया से जोड़ना चाहती हूं।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत ने 'पंगा', 'धाकड़' और 'तेजस' जैसी बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में दी हैं। उम्मीद की जा रही है कि उनकी फिल्म 'इमरजेंसी' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article