बॉलीवुड

Exclusive : पापा को भगवान मानते थे सनी देओल, धर्मेंद्र की मौत पर छलका अमीषा पटेल का दर्द

Ameesha Patel Exclusive: बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र की मौत ने सबको हिलाकर रख दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार्स ने दिग्गज एक्टर की मौत पर दुख जताया है। इस बीच बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने जूम टीवी से खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने धर्मेंद्र को सबसे महान इंसान बताया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Image

pic credit- instagram

Ameesha Patel Exclusive: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की मौत हो गई है, जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। धर्मेंद्र के फैंस का दिल टूट गया है। वहीं उनकी फैमिली पर भी दुखों का पहाड़ टूट गया है। सनी देओल और बॉबी देओल को पिता की मौत से तगड़ा झटका लगा है। बता दें कि बॉलीवुड के तमाम सितारे धर्मेंद्र को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने जूम टीवी से खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने धर्मेंद्र को सबसे महान इंसान बताया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

अमीषा पटेल ने कही ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने जूम टीवी संग एक्सक्लूसिव बातचीत की है। एक्ट्रेस ने धर्मेंद्र की मौत पर दुख जताते हुए कहा, 'हमने एक लेजेंड खो दिया, एक ऐसा इंसान जिसे हर कोई प्यार करता था और सम्मान देता था। देओल परिवार से मेरा बहुत गहरा रिश्ता है, इसलिए ये दुख मेरे लिए भी बहुत पर्सनल है। मेरा पहला इंप्रेशन धर्म जी का यही था कि दुनिया में ऐसा इंसान दोबारा नहीं आएगा। भगवान ऐसे लोग एक ही बार बनाते हैं। विजयता फिल्म्स ने मुझे सबसे पहले साइन किया था। 'कहो ना प्यार है' से पहले मैं उनके बैनर की हीरोइन बनने वाली थी। फिल्म डिले हुई तो मैं सनी देओल के पास गई और बोली, 'राकेश जी की फिल्म है, कृपया कॉन्ट्रैक्ट से मुझे रिलीज कर दीजिए।' सनी भाई ने सेकंड में कॉन्ट्रैक्ट फाड़ दिया। सबसे प्यारी याद 'गदर एक प्रेम कथा' की ट्रायल शो की है। शो खत्म होने पर धर्म जी बाहर आए। मैंने उनके पैर छुए, गले लगाया तो उन्होंने कहा, 'सकीना, तुमने कमाल कर दिया, मुझे बहुत गर्व है।' फिल्म रिलीज से पहले ही वो मुझे सकीना बुलाने लगे थे। उन्होंने कहा था, 'जब भी सनी-बॉबी अमीषा के साथ काम करेंगे, देओल-पटेल की जोड़ी सुपरहिट रहेगी।' उनकी बात सच हुई 'गदर' और फिर बॉबी के साथ 'हमराज' दोनों सुपरहिट रहीं। धर्म जी सिर्फ महान एक्टर नहीं, सबसे नेकदिल इंसान थे। जहां जाते, दिल जीत लेते। सनी के लिए ये सबसे मुश्किल वक्त है क्योंकि उनके लिए पापा जी भगवान थे। पूरा परिवार अपना सबसे बड़ा सहारा खो चुका है। उम्र चाहे जो हो, ऐसे इंसान को खोना कभी आसान नहीं होता। मैं बस यही दुआ करती हूं कि भगवान देओल परिवार को इतनी हिम्मत दें कि इस दुख को सह सकें। धर्म जी, आप हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। ऊं शांति।'

प्रियंका चोपड़ा ने दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया पर दिग्गज एक्टर की पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लंबा चौड़ा नोट लिखा है। प्रियंका ने लिखा, ' साल 2001 में फिल्मों में मेरा पहला साइनिंग अमाउंट विजयता फिल्म्स से आया था। मेरी शुरुआती हिंदी फिल्में उनके बैनर तले ही बनीं, उनके बड़े बेटे के साथ। उस वक्त मैं मुंबई में किसी को नहीं जानती थी, लेकिन धर्मेंद्र जी और उनके परिवार ने मुझे इतना प्यार और सम्मान दिया कि मैं घर जैसा महसूस करने लगी। ये दुख मेरे लिए बहुत पर्सनल है। कुछ लोग सिर्फ फिल्में छोड़कर जाते हैं, कुछ लोग दिल में जगह बनाकर जाते हैं। धर्मेंद्र जी ने दोनों छोड़ा है। उनकी मुस्कान और पर्सनैलिटी का कोई जवाब नहीं था। इंडस्ट्री में बिना किसी गॉडफादर के इतना बड़ा नाम बनाया और पूरा परिवार साथ लेकर चले। सच्चे हिंदी फिल्म हीरो थे। धर्म जी, स्वर्ग में सुकून पाइए। देओल परिवार को मेरी संवेदना। ऊं शांति।'

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article