बॉलीवुड

Entertainment News 17th April : सलमान खान पर भड़के सिडनाज फैंस, सुंबुल तौकीर खान हुईं चोटील

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 17, 2023, 03:04 PM IST

Entertainment News 17th April : सिनेमाजगत के लिए आज का दिन काफी हलचल भर रहा। सलमान खान को सिडनाज फैंस ने किया ट्रोल। पति सनद सैयद के ट्रोल होने पर एक्ट्रेस सना खान ने दी सफाई। आज जानते हैं मनोरंजन जगत की पांच बड़ी खबरें।

Image

entertainment news (credit pic: instagram)

Entertainment News 17th April : एंटरटेनमेंट जगत के लिए आज का दिन काफी धमाकेदार रहा। बाबा सिद्धीकी की इफ्तार पार्टी में सेलेब्स का जमावड़ा लगा। इफ्तार पार्टी में सना खान (Sana Khan) हुईं ट्रोल। मुथैया मुरलीधरन के जन्मदिन पर रिलीज हुआ बायोपिक का फर्स्ट लुक। इसके अलावा सलमान खान ने कहा कि शहनाज को अपनी लाइफ में आगे बढ़ना चाहिए। शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने पलक तिवारी के बयान को झूठ बताया है। एंटरटेनमेंट की रात के सेट पर लगीं सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) को चोट। आइए दिन भर की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

सलमान खान (Salman Khan) हाल ही में द कपिल शर्मा शो में अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। द कपिल शर्मा शो पर फिल्म की पूरी टीम पहुंची थी। शो पर सलमान ने कहा कि अब शहनाज को अपनी लाइफ में आगे बढ़ना चाहिए। अब बहुत हो गया सिडनाज- सिडनाज। सिडनाज फैंस को सलमान का ये बयान बिल्कुल पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर यूजर्स सलमान को ट्रोल कर रहे हैं।

बिग बॉस फेम सना खान अपने पति अनस सैयद के साथ बाबा सिद्धीकी की इफ्तार पार्टी में पहुंची थीं। इस पार्टी में उनके पति एक्ट्रेस को खींचकर लेकर जाते हुए नजर आते हैं। सना कहती हैं कि मैं बहुत थक गई हूं और अब नहीं चल सकती हूं। प्रेग्नेंसी में एक्ट्रेस को इतनी तेजी से ले जाने के कारण सोशल मीडिया पर लोगों ने अनस को जमकर ट्रोल किया गया था। अब सना खान ने इस पर अपनी सफाई दी है।

फेमस क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन ने अपने जन्मदिन पर अपनी फिल्म का फर्स्ट पोस्ट शेयर किया है। फिल्म 800 क्रिकेटर की जीवन पर आधारित है। फैंस के लिए इसे बड़ा गिफ्ट कुछ नहीं हो सकता है। श्रीलंकाई क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन को दुनिया के बेहतरीन स्पिनर्स की लिस्ट में शुमार किया जाता है। मुथैया ने अपने क्रिकेटिंग करियर में कई विश्वरिकॉर्ड बनाए हैं, जिन्हें तोड़ना काफी मुश्किल है। इस फिल्म को तमिल भाषा में बनाया जा रहा है। फिल्म में मुथैया मुरलीधरन का किरदार मधुर मित्तल निभा रहे हैं।

शहनाज गिल ने पलक तिवारी के बयान पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने कहा सलमान खान ने सेट पर इस तरह का कोई नियम नहीं बना रखा है। आप जो चाहें वो पहनकर शूटिंग पर आ सकती हैं। मैंने खुद कई बार इस तरह के कपड़े पहने हैं। सलमान सर हम सभी का सेट पर बहुत ख्याल रखते हैं। शहनाज का बयान चर्चा में है।

सुंबुल तौकीर खान और फहमान खान ने एंटरटेनमेंट की रात की शूटिंग की है। फहमान और सुंबुल का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सुंबुल कहती हैं कि फहमान मेरी ओपजिट टीम में था और उसने मुझे बहुत मारा। मुझे चोट भी आई है। लेकिन कोई बात नहीं। फहमान और सुंबुल का डांस वीडियो भी छाया हुआ है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article