बॉलीवुड

Sidnaaz फैंस पर भड़क गए Salman Khan, कहा- 'सिद्धार्थ के बाद क्या Shehnaaz कुंवारी रहेगी?'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 17, 2023, 02:37 PM IST

Salman Khan on Sidnaaz: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हाल ही में किसी का भाई किसी की जान की स्टारकास्ट के साथ 'द कपिल शर्मा शो' पर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने सिडनाज पर एक बड़ा बयान दिया है। शहनाज गिल की रिलेशनशिप को लेकर सलमान खान ने अब एक बड़ा बयान दिया है।

Image

salman khan on sidnaaz fans

KEY HIGHLIGHTS
  • 'किसी का भाई किसी की जान' हाल ही में कपिल शर्मा शो पर पहुंची है।
  • सलमान खान ने सिडनाज फैंस पर एक बड़ा बयान दिया है।
  • जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस भाईजान को ट्रोल कर रहे हैं।

Salman Khan on Sidnaaz: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई किसी का जान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में किसी का भाई किसी की जान की स्टारकास्ट के साथ 'द कपिल शर्मा शो' पर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने सिडनाज पर एक बड़ा बयान दिया है। शहनाज गिल की रिलेशनशिप को लेकर सलमान खान ने अब एक बड़ा बयान दिया है। सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के फैंस पर बड़ा बयान दिया है। एक्टर ने सिडनाज को लेकर कहा कि अब शहनाज गिल को मूव ऑन करना पड़ेगा, वो इंसान जो अब हमारे बीच नहीं है, वह भी यही चाहता है। सलमान खान ने सिडनाज फैंस की क्लास लगाते हुए कहा है कि क्या शहनाज जिंदगी भर कुंवारी रहेगी?

सिडनाज फैंस पर भड़के सलमान खान

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने सिडनाज फैंस की क्लास लगाते हुए कहा, 'उसको लेकर सोशल मीडिया लोग बहुत कुछ बोलते हैं और ये सिडनाज-सिडनाज क्या लगा रखा है? सिद्धार्थ अब इस दुनिया में नहीं रहा, लेकिन वो भी यही चाहेगा कि शहनाज जिंदगी में आगे बढ़े, इसकी शादी हो जाए और बच्चे हो जाएं।' सिडनाज फैंस से पूछते हुए सलमान कहते हैं कि जिंदगी भर शहनाज कुंवारी रहेगी क्या?'

सिडनाज फैंस ने सलमान को सुनाई खरी-खोटी

इस बीच सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के फैंस भी सलमान खान पर भड़क गए हैं। फैंस का मानना है कि एक्टर को सिडनाज फैंस के बारे में भला-बुरा बोलने को कोई हक नहीं है। इस बीच बता दें कि हाल ही में शहनाज गिल और राघव को लेकर रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियों में हैं। किसी का भाई किसी की जान के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान खान ने हिंट दिया था कि उन्होंने शूटिंग के दौरान एक कैमिस्ट्री देखी है। फैंस राघव और शहनाज की खबर सुनकर काफी खुश हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article