Sana Khan and Anas Sayed: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस फेस सना खान ने अनस सैयद के साथ शादी के बाद अपना हूलिया ही बदल दिया है। प्रेग्नेंसी के बीच सना खान अब बाबा सिद्धीकी इफ्तियार पार्टी में नजर आई हैं। इस इफ्तियार पार्टी में सलमान खान से लेकर शहनाज गिल तक कई सितारे नजर आए हैं। बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट के साथ ही बॉलीवुड के कई सितारों में भी इस इफ्तियार पार्टी में शिरकत की है। इस बीच सना खान अपने पति अनस सईद संग इस इफ्तियार पार्टी में शामिल हुई हैं। सना खान का एक वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो में सना खान के पति अनस सईद उन्हें इफ्तियार पार्टी से खींचकर बाहर ले जाते नजर आ रहे हैं।
इस बीच सना खान पसीने से लथपथ नजर आ रही है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस को लग रहा है कि दोनों में सब कुछ ठीक नहीं है, हालांकि वीडियो के वायरल होते ही सना खान ने इसपर सफाई भी दे दी है।
'इसकी तो हालत खराब हो गई'
सना खान और अनस सईद के इस वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'इसकी तो हालत ही खराब हो गई है, क्या हाल बना लिया है अपना।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'भाई इसका पति ऐसे कैसे खींचकर ले जा रहा है, खुद की पत्नि ही है उसकी..' फैंस के इन कमेंट्स का जवाब देते हुए सना खान ने लिखा, 'ये वीडियो अभी मेरे नोटिस में आई है, वीडियो को देखने के बाद काफी लोगों को अजीब लग रहा है, मुझे भी ऐसा ही लग रहा है। पर हुआ ये था कि हम अपने ड्राइवर से कॉन्टैक्ट नहीं कर पा रहे थे और मैं पसीने से लथपथ हो गई थी।'
'आप लोग ज्यादा मत सोचिए'
सना खान ने आगे कहा, 'इस वजह से मैंने ही अनस को कहा कि चलो यहां से जल्दी से निकलते हैं। तो आप लोग ज्यादा मत सोचिए। जो लोग मेने लिए परेशान हैं उन्हें बता दूं कि मैं ठीक हूं। सभी का धन्यवाद'
