बॉलीवुड

'ओजी' की शूटिंग के दौरान डेंगू की चपेट में आए इमरान हाशमी, डॉक्टर ने दी ब्रेक लेने की सलाह

  • Authored by: अभय
  • Updated May 28, 2025, 05:27 PM IST

Emraan Hashmi Dengue: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी अपनी अपकमिंग तेलुगु डेब्यू फिल्म ओजी (OG) की शूटिंग के दौरान डेंगू की चपेट में आ गए हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से इमरान हाशमी के फैंस काफी परेशान हो गए हैं। इमरान हाशमी ने अब फिल्म की शूटिंग से ब्रेक ले लिया है।

Image

Emraan Hashmi Dengue

Emraan Hashmi Dengue: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। इमरान हाशमी अपनी अपकमिंग तेलुगु डेब्यू फिल्म ओजी (OG) की शूटिंग के दौरान डेंगू की चपेट में आ गए हैं। इन दिनों मुंबई में ओजी (OG) की शूटिंग चल रही थी, जब इमरान की तबीयत बिगड़ने लगी। खबरों के मुताबिक बताया कि उन्हें डेंगू डायग्नोज हुआ है और अब वो रिकवरी के लिए कुछ समय के लिए शूटिंग से ब्रेक ले रहे हैं। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है और प्रोडक्शन हाउस को उम्मीद है कि वो जल्द ठीक होकर सेट पर लौटेंगे।

परेशान हुए इमरान हाशमी के फैंस

एक्टर इमरान हाशमी से जुड़ी इस खबर के सामने आने के बाद से एक्टर के फैंस उनकी जल्द रिकवरी की दुआ मांग रहे हैं। एक्टर के फैंस ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करना शुरू दिया है। आपको बता दें कि 'ओजी' एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है, जिसमें इमरान हाशमी और साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) के साथ प्रियंका अरुल मोहन (Priyanka Arul Mohan), श्रीया रेड्डी (Sriya Reddy), और प्रकाश राज (Prakash Raj) जैसे सितारे भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी एक गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है जो 10 साल बाद मुंबई की सड़कों पर बदला लेने लौटता है।

कब रिलीज होगी ये फिल्म

इमरान हाशमी की डेंगू होने के बाद से अब फिल्म की रिलीज में देरी देखने को मिल सकती है। क्योंकि इमरान हाशमी ने कुछ समय के लिए फिल्म की शूटिंग से दूरी बना ली है। अभी तक सामने आई खबरों के अनुसार इमरान हाशमी और पवन कल्याण की ये फिल्म इसी साल यानी 25 सितंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। फिल्म ओजी को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article