बॉलीवुड

Drishyam 2: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 का गाना 'Sath Hum Rahein' हुआ रिलीज, ज़ुबिन नौटियाल ने बांधा समा

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 04:00 PM IST

Drishyam 2, Jubin Nautiyal New Song ‘Sath Hum Rahein’ Released: अजय देवगन की अपकमिंग थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 2’ का पहला गाना रिलीज हो गया है। फिल्म का गाना ‘साथ हम रहे’ को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। जुबिन नौटियाल का यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है।

Image

Drishyam 2 New Song Released

KEY HIGHLIGHTS
  • दृश्यम 2 का पहला गाना रिलीज हो गया है।
  • ‘साथ हम रहें’ गाने को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
  • दृश्यम 2 के इस गाने को जुबिन नौटियाल ने गाया है।

Drishyam 2 New Song ‘Sath Hum Rahein’ Released: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam 2) को लेकर हाइप बना हुआ है। फिल्म 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज (Drishyam 2 Release Date) होने वाली है। इससे पहले फिल्म का गाना ‘साथ हम रहें’ (Sarh Hum Rahein) रिलीज हो गया है। इस गाने को जुबिन नौटियाल ने गाया है और अच्छी बात यह है कि रीमेक के ट्रेंड में यह गाना ओरिजिनल है। फिल्म का यह नया गाना रिलीज होते हैं यूट्यूब पर वायरल हो गया है। लोगों को इस गाने का सॉफ्ट म्यूजिक काफी पसंद आ रहा है।

जुबिन नौटियाल के गाने ने बांधा समा

बता दें कि फिल्म दृश्यम 2 का ये नया गाना पैनोरमा म्यूजिक ने मंगलवार को रिलीज कर दिया है। फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, अक्षय खन्ना, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और रजत कपूर नजर आने वाले हैं। बता दें कि फिल्म दृश्यम साल 2015 में रिलीज की गई थी जिसे दर्शकों से काफी सराहना भी मिली थी।

जुबिन नौटियाल ने दृश्यम 2 के इस नए साउंडट्रैक में अपनी आवाज से एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया है। इस गाने में फिल्म में अजय देवगन और उनके परिवार के रिश्ते के बारे में दिखाया गया है कि कैसे मुश्किल समय में भी वह एक दूसरे के साथ खड़े रहते हैं।

अभिषेक पाठक ने इस को डायरेक्ट किया है वहीं देवी श्री प्रसाद ने म्यूजिक दिया है। उन्होंने कहा, ‘मैं दृश्यम 2 के इस नए गाने के लिए पैनोरमा संगीत को बधाई देना चाहता हूं, साथ ही कुमार जी और निर्देशक अभिषेक पाठक को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे फिल्म के लिए संगीत और बैकग्राउंड स्कोर दोनों करने का मौका दिया। दृश्यम 2 की स्टोरी के लिए यह गाना काफी महत्वपूर्ण है।’

दृश्यम 2 इस महीने 18 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article