बॉलीवुड

Don 3: Ranveer Singh की कास्टिंग से नाराज लोगों को निर्माता रितेश सिद्धवानी ने दिया दो-टूक जवाब, बोले- जब ट्रेलर रिलीज होगा...

Ritesh Sidhwani speaks on Ranveer Singh casting in don 3: डॉन सिरीज के निर्माताओं ने कुछ दिनों पहले ही ऐलान किया है कि उनकी नई फिल्म डॉन 3 (Don 3) में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की जगह रणवीर सिंह (Ranveer Singh) दिखाई देंगे। शाहरुख खान के फैंस डॉन 3 की कास्टिंग से खुश नहीं हैं और मेकर्स से लगातार शिकायत कर रहे हैं।

Image

Don 3

Ritesh Sidhwani speaks on Ranveer Singh casting in don 3: बॉलीवुड डायरेक्टर और निर्माता फरहान अख्तर ने कुछ दिनों पहले ऐलान किया था कि उन्होंने डॉन 3 के लिए कमर कस ली है और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। फरहान अख्तर ने इस ऐलान के साथ यह भी बताया कि फिल्म डॉन 3 में शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह दिखाई देंगे। फिल्म के मेकर्स डॉन सिरीज को अलग स्तर पर ले जाना चाहते हैं, जिस कारण वो एक नए कलाकार को डॉन 3 के लिए साइन कर रहे हैं।

डॉन 3 के मेकर्स द्वारा किए गए इस ऐलान ने शाहरुख खान के फैंस को चौंका दिया था। उन्हें भरोसा ही नहीं हुआ कि डॉन 3 शाहरुख खान के अलावा किसी कलाकार के साथ बन सकती है। इस ऐलान के बाद से ही रणवीर सिंह की लगातार ट्रोलिंग हो रही है। लोगों का कहना है कि रणवीर सिंह डॉन बनकर वो करिश्मा नहीं दिखा पाएंगे, जो शाहरुख खान ने डॉन और डॉन 2 में दिखाया था।

हालांकि फिल्म डॉन 3 के मेकर्स का इस मामले में कुछ और ही मानना है। फिल्म डॉन 3 के निर्माता रितेश सिद्धवानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि वो डॉन 3 विवाद पर अभी कुछ भी नहीं बोलना चाहते हैं। वो आलोचकों को जरूर जवाब देंगे लेकिन उसके लिए लोगों को डॉन 3 के ट्रेलर का इंतजार करना होगा। रितेश सिद्धवानी के अनुसार, 'मैं इस मामले पर कुछ नहीं बोलना चाहता हूं। जब हम डॉन 3 के ट्रेलर के साथ मीडिया के सामने आएंगे तब इस मामले पर बात करेंगे। जब आप लोग ट्रेलर देखेंगे तब आप लोग खुद मुझे बताइएगा कि रणवीर सिंह ने कैसा काम किया है? यह हमारा काम है कि हम रणवीर सिंह से अच्छा काम कराएं और वो हम कराएंगे।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article