Mahhi Vij New Post: टीवी एक्ट्रेस माही विज (Mahhi Vij) अपने पति जय भानुशाली (Jay Bhanushali) से अलग हो चुकी हैं, लेकिन दोनों बेटी तारा की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं। तारा अपनी मां माही विज के साथ रहती हैं और दोनों मां-बेटी की जोड़ी खूब मस्ती करती है, जिसकी झलक माही विज आए दिन सोशल मीडिया पर दिखाती रहती हैं। पैरेंट्स डे के मौके पर माही विज को अपनी क्यूट बेटी तारा (Tara) से खानदार सरप्राइज मिला है, जिसे देखकर वह काफी ज्यादा इमोशनल हो गई। तारा ने अपनी मां माही को फ्लावर, का र्ड समेत पेंडेंट दिया है, जिसकी झलक माही ने सोशल मीडिया पर दिखाई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Top 7 News: लॉकअप 2 के मेकर्स पर फूटा धीरज धूपर के फैंस का गुस्सा, हिना खान के पीठे पीछे शिल्पा शिंदे की बातें)
माही विज ने बेटी तारा पर लुटाया प्यार
माही विज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के एक पोस्ट किया, जिसमें माही विज ने तारा से मिले तमाम गिफ्ट्स दिखाए, जिससे उनका पेरेंट्स डे काफी खास हो गया है। पहली तस्वीर पिंक फ्लवर बुके की है। दूसरी तस्वीर लव यू मां का नोट है। अगली तस्वीर में तारा ने अपने क्यूट हाथों से एक नोट लिखा और एक लड़की की तस्वीर बनाने की कोशिश की। ये सब काफी खूबसूरत लगा। इन तस्वीरों के साथ माही विज ने एक प्यार भरा नोट लिखा, जिसमें एक्ट्रेस ने बेटी के लिए प्यार जताया। साथ ही बताया कि कैसे तारा की वजह से उन्हें काफी स्पेशल फील होने लगा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Lock Upp 2 में होगी कंटेस्टेंट्स के करीबी की एंट्री, Shivangi Joshi-हर्षद चोपड़ा का सपोर्ट करने आएंगे ये 2 स्टार्स)बेटी तारा के लिए माही विज ने लिखा लंबा चौड़ा नोट
माही विज ने अपने अपने लंबे चौड़े कैप्शन में लिखा, 'पूरी जिंदगी मुझे कभी महंगी चीजों की चाह नहीं रही। मेरे लिए प्यार की कीमत कभी किसी महंगे तोहफे में नहीं रही। मेरे लिए तो किसी का मेरे लिए कुछ लिखना, एक छोटा सा खत लिखना, मेरे लिए अपने दिल की बात कहना… यही सबसे बड़ी चीज रही है। मैं हमेशा सोचती थी कि काश मेरी जिंदगी में कोई ऐसा हो जो मेरे लिए खूबसूरत बातें लिखे। सुबह उठूं तो मेरे पास एक छोटा सा खत हो, फूल हों और मुझे महसूस हो कि मैं किसी की जिंदगी का एक बहुत खास हिस्सा हूं। मैं ज़रूरी हूं। मेरा होना मायने रखता है और आज मुझे विश्वास नहीं होता कि भगवान ने मेरी सारी दुआओं का जवाब मेरी एक छोटी सी बच्ची के रूप में दिया है।'
माही को कैसे स्पेशल फील करवाती हैं तारा
माही विज ने आगे लिखा, 'मेरी बेटी तारा ने मेरी जिंदगी को इतना खूबसूरत बना दिया है कि मैं शब्दों में बयान ही नहीं कर सकती। सुबह की बात तो छोड़िए… मेरी रातें, उसके हग्स, उसकी किसिस, उसकी प्रशंसा, उसका प्यार… हर दिन मुझे इतना प्यार मिलता है कि मैं खुद को दुनिया की सबसे खुशनसीब मां महसूस करती हूं। कभी वो मेरे लिए फूल बनाती है, कभी फूल लाकर देती है, कभी मेरे लिए कुछ लिखती है और कभी रात को मेरे बिस्तर के पास एक छोटा सा खत रख देती है, जिस पर लिखा होता है I love you, Mama।'माही विज ने भगवान को किया याद
इस कैप्शन में माही विज ने ये भी लिखा, 'मैं सच में नहीं समझ पाती कि भगवान ने इस छोटी सी बच्ची के रूप में मुझे इतना सारा प्यार कैसे दे दिया। यह कभी-कभी अविश्वसनीय लगता है। कहते हैं ना, भगवान हमारी हर दुआ का जवाब देते हैं। मुझे लगता है, भगवान ने मेरी सारी दुआओं का जवाब इस एक नन्ही सी जान में दिया है, जिसे मैं प्यार से तारा कहती हूं। मैं आज बहुत, बहुत, बहुत भावुक हूं और हर बार जब तारा मुझे फूल देती है, मेरे लिए कुछ लिखती है या कोई छोटी सी चीज लाकर कहती है कि यह मेरे लिए है… मेरी आंखें भर आती हैं, क्योंकि वो छोटी-छोटी चीजें मेरे लिए छोटी नहीं हैं। वो मेरा पूरा दिन बना देती हैं।वो मेरी पूरी ज़िंदगी बना देती हैं और कभी-कभी तो ऐसा लगता है। उसका इतना सारा प्यार मुझे और ज्यादा जीने की वजह देता है। मेरी छोटी सी बच्ची… मेरी सबसे खूबसूरत दुआ का जवाब। मेरी तारा।'
