Ranveer Singh Starrer Don 3 Official Teaser out: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की अपकमिंग फिल्म डॉन 3 (Don 3 Offical Teaser) आज 9 अगस्त 2023 को सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है। डॉन 3 को फरहान अख्तर डायरेक्ट करने वाले हैं। इस टीजर के साथ ही फिल्म में रणवीर सिंह की एंट्री कन्फर्म हो गई है। सोशल मीडिया पर रिलीज होने के साथ ही डॉन 3 का टीजर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर डॉन 3 का टीजर रिलीज किया है। इस टीजर के कमेंट सेक्शन में लोगों के मिक्स रिव्यू देखने को मिल रहे हैं। कई लोग फिल्म से शाहरुख खान को रिप्लेस किए जाने से नाखुश लग रहे हैं और डॉन 3 का बायकॉट तक करने की मांग कर रहे हैं। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Don 3 का टीजर निकला धमाकेदार
फिल्म डॉन 3 के टीजर में रणवीर सिंह फुल डॉन वाले स्वैग में नजर आ रहे हैं। टीजर में रणवीर सिंह अपनी दमदार अवाज से कई डायलॉग बोलते भी दिख रहे हैं। रणवीर सिंह का एक डायलॉग तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते हैं। 'जिसे 11 मुल्कों की पुलिंस नहीं ढूंढ पा रही वो हैं कौन, वो हैं डॉन।' इसी के साथ ही वह कहते हैं, 'मौत से खेलना ही मेरी जिंदगी है।' डॉन 3 का टीजर कई फैंस को पसंद आ रहा हैं।
