Welcome 3: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की दमदार कॉमेडी फिल्म वेलकम (Welcome) का अब तीसरी सीक्वल बनने वाला है। वेलकम 3 में संजय दत्त और अरशद वारसी की भी एंट्री हो गई है, वह फिल्म के तीसरे पार्ट में मजनू भाई और उदय भाई की भूमिका निभाने वाले हैं। इसी के साथ ही फिल्म से नाना पाटेकर और अनिल कपूर को रिप्लेस कर दिया गया है। फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वेलकम 3 जनवरी 2024 में ऑन फ्लोर जा सकती हैं, इससे पहले अब फिल्म की लीड एक्ट्रेस का नाम भी फाइनल हो गया है। बताया जा रहा है कि दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस ने वेलकम 3 के लिए हामी भर दी है, जिसके बाद अब मूवी की कास्ट भी लगभग पूरी हो गई है। आइए टाइम्स इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
जनवरी 2024 में शुरू होगी शूटिंग
अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम 3 को इस बार अहमद खान डायकेक्ट करने वाले हैं। फिल्म को लेकर अभी से ही काफी हाइप बना हुआ है। दावा किया जा रहा है, पिछली दो फिल्मों की तरह इस बार भी फिल्म की स्टोरी दो एक्ट्रेस के इर्द-गिर्द ही घूमने वाली है। फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर फैंस थोड़े नाखुश नजर आ रहे हैं, वह मजनू भाई और उदय शेट्टी के आइकॉनिक रोल में नाना पाटेकर और अनिल कपूर को ही देखना चाहते हैं।
