बॉलीवुड

टाइगर श्रॉफ के भुलाकर फिर से खुश दिखी दिशा पाटनी, फैंस बोले 'लम्बे वक्त के बाद ऐसी मुस्कान...'

Disha Patani date video: बॉलीवुड अदाकारा दिशा पाटनी (Disha Patani) का एक क्यूट वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो खिलखिलाकर हंसती हुई नजर आ रही हैं। दिशा का ये वीडियो देखने के बाद फैंस काफी खुश हैं और बोल रहे हैं कि टाइगर श्रॉफ को वो पूरी तरह से भुला चुकी हैं।

Image

Disha Patani

Disha Patani Viral Video: बॉलीवुड अदाकारा दिशा पाटनी यूं तो सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड वीडियोज के चलते खबरों में रहती हैं लेकिन इस दफा उनकी एक क्यूट वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में दिशा पाटनी अपने नए बॉयफ्रेंड के साथ डेट पर नजर आ रही हैं। दिशा पाटनी वीडियो में जिस तरह से खिलखिलाकर हंसती हुई दिखाई दे रही हैं, वो अंदाज बता रहा है कि एक्ट्रेस की जिंदगी में एक दफा फिर से खुशियां लौट आई हैं। अदाकारा दिशा पाटनी को लम्बे समय से फैंस ने इस तरह से मुस्कुराते हुए नहीं देखा है।

कुछ वक्त पहले हुआ था टाइगर श्रॉफ संग ब्रेकअप

अदाकारा दिशा पाटनी कुछ वक्त पहले एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ रिलेशनशिप में थीं। इन दोनों ने लम्बे वक्त तक एक-दूसरे को डेट किया लेकिन फिर ये अलग हो गए। दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ का रिलेशनशिप क्यों खत्म हुआ, ये किसी को नहीं पता है। इन दोनों ने कभी भी इस बारे में जुबान नहीं खोली है। कई दफा अक्षय कुमार इन दोनों को छेड़ते दिखाई दिए हैं लेकिन फिर भी इनके ब्रेकअप की वजह सामने नहीं आई है।

अगर दिशा पाटनी के फिल्मी करियर की बात करें तो वो पिछले कई दिनों से बहुत कम मूवीज में नजर आ रही हैं। दिशा पाटनी एक वक्त इंडस्ट्री की उभरती हुई हसीना के तौर पर देखी जाती थीं लेकिन बीते कुछ सालों में वो जिस तरह से साइडलाइन हुई हैं, उसे देखने के बाद लोग यह कहने को मजबूर हो चुके हैं कि वो ए-लिस्ट हसीनाओं की फेहरिस्त में शामिल होने से काफी दूर चली गई हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article