Dipika Chikhlia on Ranbir Kapoor Casting: मशहूर निर्माता-निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर 30 जुलाई को सुबह रिलीज किया गया। यह भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में से एक है। ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शक इसे बार-बार देखने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। ट्रेलर रिलीज तो हुआ और साथ ही यह फिल्म काफी विवादित भी है। कुछ लोग इस महाकाव्य पर बनाई जा रही फिल्म से खुश हैं लेकिन उन्होंने रणबीर कपूर की भगवन राम बनाने पर आलोचना की। ऐसे में अब टीवी सीरियल 'रामायण' में सीता बनी दीपिका चिखलिया ने एक पॉडकास्ट में रणबीर की कास्टिंग को सपोर्ट किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Ramayana' के ट्रेलर ने जीता Alia Bhatt का दिल, रणबीर कपूर की तारीफ में कही ये बात)
दीपिका चिखलिया ने किया रणबीर कपूर का सपोर्ट
हिंदी रश पॉडकास्ट में दीपिका चिखलिया ने फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर खुलकर बात की। रणबीर कपूर ने 'एनिमल' जैसी फिल्म की है, जिसकी वजह से रामायण में उनकी कास्टिंग पर आलोचना हुई। ऐसे में अब दीपिका चिखलिया ने रणबीर कपूर का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि एक एक्टर को अलग-अलग रोल करना होता है। उन्होंने कहा, 'वो एक्टर हैं। ऐसा नहीं है कि हम ऊपर से उतरे हैं।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Spider-Man Brand New Day Box Office Day 1: टॉम हॉलैंड की फिल्म ने मचाया कोहराम, भारत में बनी हॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर)
दीपिका ने कहा, 'एक एक्टर को अलग-अलग किरदार निभाना चाहिए और यह अच्छी बात है। जो 'बर्फी' कर सकता है, वो 'एनिमल' भी कर सकता है। जो एनिमल कर सकता है, वो 'राम' के किरदार को भी निभा सकता है। उनकी किस्मत अच्छी है कि उन्हें ऐसे रोल मिले। वो बहुत लकी हैं। वो हर किरदार को अच्छे से निभा रहे हैं।'
रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में देखने के लिए हरकोई बेताब है। फिल्म में यश को लंकापति रावण के रोल में देखा जाएगा। इस मूवी में सई पल्लवी को माता सीता का रोल में देखा जाएगा। नितेश तिवारी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। नामित मल्होत्रा इसके प्रोड्यूसर हैं। इस मूवी का पहला पार्ट साल 2026 में दिवाली के खास मौके पर रिलीज किया जाएगा।
