बॉक्स ऑफिस

Spider-Man Brand New Day Box Office Day 1: टॉम हॉलैंड की फिल्म ने मचाया कोहराम, भारत में बनी हॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर

Spider-Man Brand New Day Box Office Day 1: डेस्टिन डैनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी टॉम हॉलैंड और जेंडया की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Image

टॉम हॉलैंड की 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ (Pic Credit: Instagram)

Spider-Man Brand New Day Box Office Day 1: हॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' (Spider-Man Brand New Day) को भारत में मेकर्स ने 30 जुलाई के दिन रिलीज किया गया। इस मूवी ने रिलीज होते ही इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इतहास बदल दिया है। इस मार्वेल फिल्म ने पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई की है। बताया जा रहा है कि 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने अवेंजर्स: एंडगेम को पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं यह भारत में अब तक की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनर बनकर सामने आई है। इस मूवी ने एडवांस बुकिंग के मामले में भी नया रिकॉर्ड बनाया था। तो चलिए देखते हैं इस मूवी ने पहले दिन इंडिया में कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Assam Floods: कार्तिक आर्यन ने दान किए 1 करोड़ रुपये, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने जताया आभार)

पहले दिन 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने हिला डाला इंडियन बॉक्स ऑफिस

टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने ओपनिंग डे पर लगभग 60.60 करोड़ रुपये नेट बिजनेस किया है। इस मूवी के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह 72.44 करोड़ रुपये रहा है। इस तरह यह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनर बन गई है। साल 2019 में रिलीज हुई 'अवेंजर्स: एंडगेम' ने ओपनिंग डे पर 53.10 करोड़ रुपये कमाए थे। निर्माताओं की खुशी का ठिकाना नहीं है। कई रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया था कि वीकेंड के लिए 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की पहले से ही 100 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Ranaji 2.0' के लिए Mahira Sharma की ट्रोलिंग पर Mamta Kulkarni ने किया रिएक्ट, कही ये बात)

Spider-Man Brand New Day

Spider-Man Brand New Day

टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के अंग्रेजी वर्जन की कमाई सबसे ज्यादा रही। इसने 7,987 शो से कुल 32.25 करोड़ रुपये नेट कमाए। हिंदी डब वर्जन ओपनिंग डे की सबसे बड़ी खासियत रही। इसने 6,977 शो में 22 करोड़ रुपये नेट कमाए। हिंदी दर्शकों के बीच स्पाइडर-मैन की बड़ी फैन फॉलोइंग है। तेलुगु वर्जन ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इसने 995 शो से 3.25 करोड़ रुपये कमाए। तमिल वर्जन ने 1,168 शो में 3 करोड़ रुपये कमाए। मलयालम वर्जन ने 0.07 करोड़ रुपये कमाए। कन्नड़ वर्जन ने 60 शो से 0.03 करोड़ रुपये कमाए। उम्मीद है कि वीकेंड में यह मूवी और भी शानदार कमाई करेगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article