Dino Morea Mithi River Case: बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया (Dino Morea) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर से जुड़ी एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। डिनो मोरिया एक केस में फंसते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद डिनो मोरिया की मुश्किल काफी बढ़ गई है। डिनो मोरिया को मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (Economic Offences Wing - EOW) ने उन्हें 65 करोड़ रुपये के मिठी रिवर क्लीनिंग स्कैम में समन भेजा। डिनो और उनके भाई संतिनो (Santino Morea) को इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जांच में डिनो का नाम दो मिडिलमेन के साथ जुड़ा, जो पहले ही इस स्कैम में अरेस्ट हो चुके हैं।
कब सामने आया मामला
डिनो मोरिया से जुड़ा ये मामला तब सामने आया जब इस महीने की शुरुआत में पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया, जिसमें बीएमसी (BMC) के कुछ अफसर और कॉन्ट्रैक्टर्स भी शामिल हैं। आरोप है कि इक्विपमेंट रेंटल चार्जेस को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया और फर्जी बिल बनाकर पैसे की हेराफेरी की गई। मिठी नदी जो मुंबई में बाढ़ के दौरान ड्रेनेज का बड़ा जरिया है, उसकी साफ-सफाई के लिए ये फंड रखा गया था। डिनो को इन मिडिलमेन के साथ कथित लिंक की वजह से समन किया गया और उनकी संतिनो के साथ कुछ ट्रांजैक्शंस की भी जांच हो रही है। डिनो मोरिया का नाम आने से बॉलीवुड में हलचल मच गई है और सबकी नजर इस बात पर है कि क्या वो खुद को इस स्कैम से बचा पाएंगे।
इन फिल्मों में नजर आ चुके हैं डिनो मोरिया
डिनो मोरिया का एक समय पर बॉलीवुड में जलवा रहा था। डिनो मोरिया ने राज (Raaz) जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया था। डिनो मोरिया दिनों अपनी फिटनेस और प्रोडक्शन में ज्यादा एक्टिव हैं।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
