बॉलीवुड

'राधे' से रजत बेदी को सलमान खान ने किया था बाहर? एक्टर ने कहा- 'भाईजान ने मुझे निकाला...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 18, 2025, 01:54 PM IST

Rajat Bedi on Radhe Movie: वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड (The Bads of Bollywood) फेम एक्टर रजत बेदी (Rajat Bedi) ने अभी हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई (Radhe: Your Most Wanted Bhai) को लेकर उठे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है।

Image

Image Source: Rajat Bedi Instagram

Rajat Bedi on Radhe Movie: बॉलीवुड स्टार रजत बेदी (Rajat Bedi) इन दिनों अपनी हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड (The Bads of Bollywood) को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इस वेब सीरीज ने रजत बेदी की एक्टिंग की दुनिया में दमदार वापसी करवा दी है। इस सीरीज के रिलीज होने के बाद से रजत बेदी के एक के बाद एक इंटव्यू सामने आ रहे हैं, जो काफी खबरों में है। इन सब के बीच रजत बेदी का नया इंटरव्यू आया, जिसमें वो एक पुराने विवाद पर जवाब देते नजर आए। ये विवाद फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई (Radhe: Your Most Wanted Bhai) से जुड़ा हुआ है।

'राधे' से हटाने पर रजत बेदी ने तोड़ी चुप्पी

एक्टर रजत बेदी एक बार फिर अपने इंटरव्यू की वजह से चर्चा में आ गए हैं। रजत बेदी अपने नए इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे करते हुए नजर आ रहे हैं। Instant Bollywood को दिए इंटरव्यू में रजत बेदी ने सलमान खान (Salman Khan) के साथ अपनी बॉन्डिंग और 'राधे' वाली अफवाह पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'प्लीज इसे मीडिया में गलत तरीके से मत दिखाओ। सलमान भाई ने ना मुझे निकाला, ना ही मुझसे कुछ गलत कहा। सलमान भाई और मेरा बहुत प्यार है। वो मुझे बच्चे की तरह ट्रीट करते हैं, मेरे परिवार को भी जानते हैं। जब सलमान भाई 'राधे' बना रहे थे, तब उनके ऑफिस से मुझे फोन आया था, जब 'सीटी मार' (Seeti Maar) सॉन्ग की शूटिंग हो रही थी।' रजत बेदी ने आगे बताया, 'सलमान भाई ने मुझे वहां देखा और पूछा, 'तू यहां क्या कर रहा है?' मैंने कहा, 'आपके प्रोडक्शन हाउस ने बुलाया है, मेरे लिए कोई रोल है।' मैं तो 'राधे' करने के लिए बहुत एक्साइटेड था, लेकिन भाई बहुत प्यारे और सज्जन थे। उन्होंने मुझसे कहा, 'तू ये काम नहीं करेगा, तू ऐसे छोटे रोल्स के लायक नहीं है। तेरे लिए मैं कुछ और बेहतर लाऊंगा, तू कुछ बड़ा करेगा लेकिन छोटा काम मत करना।' रजत बेदी के इस बयान के बाद साफ हो गया है कि उन्हें फिल्म राधे से नहीं निकाला गया था।

सीरीज में नजर आए थे ये सितारे

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में रजत बेदी के साथ-साथ बॉबी देओल (Bobby Deol), लक्ष्य (Lakshya), सहर बंबा (Sahher Bambba) लीड रोल में हैं जबकि बॉबी देओल, मोना सिंह (Mona Singh), राघव जुवाल (Raghav Juyal), और मनोज पहवा (Manoj Pahwa) जैसे सितारे भी नजर आए थे।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article