Bandar OTT Release: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) की फिल्म ‘बंदर’ (Bandar ) हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला और बॉबी देओल की दमदार एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हुई। फिल्म की कहानी और गंभीर विषय ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब ‘बंदर’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जो दर्शक किसी वजह से इस फिल्म को थिएटर में नहीं देख पाए, उनके लिए अच्छी खबर है। अब बॉबी देओल की ‘बंदर’ जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में फैंस घर बैठे इस फिल्म का आनंद ले सकेंगे। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Golmaal 5: पूरी हो गई Ajay Devgn की मूवी की शूटिंग, फैंस हुए एक्साइटेड)
ओटीटी पर कब आएगी बंदर
बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की नई फिल्म ‘बंदर’ अब थिएटर रिलीज के बाद जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने वाली है। ‘बंदर’ में बॉबी देओल के साथ सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी और सबा आजाद भी अहम भूमिकाओं में नजर आई हैं। ‘बंदर’ भारत के सिनेमाघरों में 5 जून 2026 को रिलीज हुई थी। इससे पहले फिल्म का प्रीमियर 6 सितंबर 2025 को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। अब यह फिल्म 28 अगस्त 2026 से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी। फिल्म में बॉबी देओल ने समीर उर्फ समर मेहरा नाम के एक टीवी अभिनेता का किरदार निभाया है। समर का करियर पहले से ही मुश्किल दौर से गुजर रहा होता है। इसी बीच एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई मुलाकात के बाद उस पर रेप का आरोप लग जाता है। इसके बाद उसकी पूरी जिंदगी बदल जाती है।
ऐल्फा हुई फ्लॉप
बताते चलें कि बॉबी देओल हाल ही में फिल्म ‘ऐल्फा’ में नजर आए थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को प्रभावित करने में सफल नहीं रही और उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ भी नजर आई थी।
