Orry on Akanksha Chamola: टीवी एक्टर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और उनकी अलग रह रही पत्नी आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। दोनों के अलग होने और तलाक की खबरों के बीच अब सोशल मीडिया पर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। इस बार इसमें ऑरी यानी ओरहान अवात्रामणि (Orry) की एंट्री हुई है। ओरी ने आकांक्षा के खिलाफ काफी तीखा बयान दिया है और उन पर गौरव की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। तो चलिए जानते हैं ऑरी ने क्या कहा है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें:The Traitors 2: 'मैं जिंदा हूं', इविक्शन की खबरों से Abhishek Malhan का दिमाग हुआ खराब, निकाली भड़ास
ऑरी ने किया गौरव खन्ना का सपोर्ट
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की जोड़ी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह ऑरी का अभी हाल ही में किया गया पोस्ट है। ऑरी ने पोस्ट में गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते को लेकर लिखा है। ऑरी ने लिखा कि आकांक्षा सिर्फ गौरव खन्ना का अच्छा नाम खराब कर रही हैं और अपने व्यूज के लिए उसकी पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रही हैं। कोई नहीं जानता कि वो कौन हैं। मुझे तो ये भी नहीं पता था कि वो शादीशुदा है। ‘खतरों के खिलाड़ी’ की शूटिंग के दौरान केप टाउन में हमने करीब एक महीने तक एक ही वैनिटी शेयर की थी।' ऑरी ने आगे लिखा कि 'एक अच्छे इंसान को परखना और उसका फायदा उठाना पूरी तरह बेशर्मी भरा व्यवहार है। ये लड़की सच में छिपा हुआ सांप है।'
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें:लद्दाख में Gen Z के नाम पर हंगामा करने वाली लड़की पर फूटा Rupali Ganguly का गुस्सा, दी सख्त नसीहत
शगुन शर्मा को लेकर कही ये बात
शगुन शर्मा के ‘बुली करने’ के आरोपों पर बात करते हुए ऑरी ने दावा किया कि ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने शगुन को इससे भी ज्यादा परेशान किया था। इसके बावजूद दोनों आज भी दोस्त हैं। ऑरी ने कहा, 'मुझे पूरा यकीन है कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ के दौरान मैंने उसे और ज्यादा परेशान किया था और हम अब भी अच्छे दोस्त हैं। उसे परेशान करना सिर्फ इसलिए मजेदार है क्योंकि वो अच्छे रिएक्शन देती है और हमें एंटरटेनमेंट की जरूरत थी।'
