बॉलीवुड

Don 3 विवाद में आया नया मोड़, IMPPA पहुंचे Ranveer Singh के पिता Jagjit Singh Bhavnani

डॉन 3 विवाद में नया ट्विस्ट आ गया है, जिसके अनुसार रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भवनानी IMPPA के पास पहुंच गए हैं। उन्होंने इस मामले की जांच की डिमांड की है, जिसे IMPPA ने स्वीकार कर लिया है।

Image

Don 3 विवाद में आया नया मोड़, IMPPA पहुंचे Ranveer Singh के पिता Jagjit Singh Bhavnani

डॉन 3 विवाद में एक नया मोड़ आ चुका है। रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच चल रहे डॉन 3 विवाद में बीते दिनों कई मोड़ देखने के लिए मिले, जिसने अब एक नई दिशा पकड़ ली है। ताजा खबर के मुताबिक, रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भवनानी ने इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स असोसिएशन को 45 करोड़ के क्लेम मामले में अप्रोच किया है और जांच की मांग की है। डॉन 3 निर्माता फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह के अचानक प्रोजेक्ट छोड़ने के बाद 45 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की थी, जिस मामले को लेकर जगजीत सिंह भवनानी अब IMPPA के पास पहुंचे हैं। IMPPA ने मामले को एक्सेप्ट कर लिया है और जांच का आश्वासन दिया है। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Batwara 1947 में पैसे लगाने के लिए तैयार नहीं थे इन्वेस्टर्स, Rajkumar Santoshi ने किया खुलासा

Ranveer Singh के पिता जगजीत सिंह भवनानी ने Don 3 मामले को IMPPA के पास पहुंचाया

इंडिया टुडे की ताजा खबर के मुताबिक, रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भवनानी IMPPA के पास ये पूरा मामला लेकर मंगलवार के दिन पहुंचे थे। रिपोर्ट के मुताबिक IMPPA की लीगल टीम ने जगजीत सिंह से डॉक्यूमेंट्स ले लिए हैं और मामले की जांच करने की बात कही है। IMPPA के प्रेसीडेंट अभय सिन्हा ने बताया है कि जगजीत सिंह के साथ मीटिंग स्मूद गई है और वो मामले को रिव्यू करेंगे ताकि दोनों पार्टियां संतुष्ट हो सकें। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 'इतने अच्छे पति देव मिले हैं' Govinda पर किए गए सुनीता आहूजा के कमेंट पर भड़की Poonam Pandey

क्या है Don 3 विवाद?

अगर आपको नहीं पता है कि डॉन 3 विवाद क्या है तो बता दें कि फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी ने डॉन का तीसरा पार्ट रणवीर सिंह के साथ बनाने का फैसला लिया था। रणवीर सिंह ने भी इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी थी लेकिन आखिरी वक्त पर कुछ क्रिएटिव डिफरेंसेज के चलते उन्होंने इसे छोड़ने का फैसला लिया। डॉन 3 के मेकर्स का दावा है कि वो फिल्म को शुरू करने की सारी तैयारियां पूरी कर चुके थे, जिसमें उनकी मोटी रकम खर्च हुए। अगर रणवीर को ये फिल्म आखिरी समय पर छोड़नी है तो उन्हें खर्च हुई रकम चुकानी चाहिए। यही मामला अब बॉलीवुड इंडस्ट्री के गले की फांस बना हुआ है, जो खत्म होने में नहीं आ रहा है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article