Golmaal 5 Update: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की अपकमिंग फिल्म ‘गोलमाल 5’ (Golmaal 5) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म पर सभी की नजरें टिकी हुई है। फिल्म में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं। इस बीच रोहित शेट्टी की मशहूर कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल 5’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी हैआइए जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'किसी अच्छे व्यक्ति का इंतजाम...' Mallika Sherawat ने Shweta Tiwari को दिया ऑफर)
गोलमाल 5 को लेकर आया अपडेट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। फिल्म के ज्यादातर डायलॉग और बाकी सीन फिल्माए जा चुके हैं। अब टीम को सिर्फ दो गानों की शूटिंग करनी बाकी है, जिनमें फिल्म का टाइटल ट्रैक भी शामिल है। बताया जा रहा है कि इन दोनों गानों में अक्षय कुमार, अजय देवगन, अरशद वारसी, कुणाल खेमू, तुषार कपूर और शर्मन जोशी नजर आएंगे। बाकी गानों की शूटिंग अगले कुछ महीनों में पूरी किए जाने की उम्मीद है। हाल ही में ऊटी में फिल्म का एक अहम शूटिंग शेड्यूल भी पूरा किया गया, जिसमें शर्मन जोशी ने ज्यादातर सीन फिल्माए।
रिपोर्ट के अनुसार, इतने बड़े कलाकारों के बावजूद फिल्म के सेट पर माहौल काफी शांत और आरामदायक रहा। रोहित शेट्टी की टीम ने शूटिंग को अच्छी तरह संभाला। कलाकार भी टीम के साथ काफी सहज नजर आए। बताया गया है कि असिस्टेंट डायरेक्टर्स कम बोलते हैं और अपने काम पर ज्यादा ध्यान देते हैं, ठीक रोहित शेट्टी की तरह। वहीं, गोलमाल 5 की रिलीज डेट को लेकर पिछले कुछ समय से कई तरह की खबरें सामने आई थीं। अगस्त में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फिल्म दिसंबर में रिलीज हो सकती है। हालांकि, रोहित शेट्टी पिक्चर्ज की ओर से इन खबरों को गलत बताया गया। मेकर्स ने साफ कहा कि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर चल रही अटकलें पूरी तरह बेबुनियाद हैं। टीम फिलहाल दर्शकों के लिए एक मनोरंजक फिल्म बनाने पर ध्यान दे रही है। फिल्म से जुड़ी कोई भी आधिकारिक जानकारी, खासकर रिलीज डेट, सही समय पर मेकर्स की ओर से साझा की जाएगी।
