Saumya Tandon in Dhurandhar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) का ट्रेलर निर्माताओं ने 18 नवंबर के रिलीज कर दिया गया है। इस मूवी के ट्रेलर को देखने के बाद दर्शक अभी भी तारीफ करने से थक नहीं रहे हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' में कई बड़े-बड़े को बड़े परदे पर धमाल मचाते हुए देखा जाएगा। हाल ही में जूम से बात करते हुए टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सौम्या टंडन (Saumya Tandon) ने बताया है कि वो रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' का हिस्सा हैं। इतना ही नहीं सौम्य टंडन ने इस दौरान अपने किरदार के बारे में भी खुलकर बात की है।
'धुरंधर' में नजर आएंगी सौम्या टंडन
जूम के बात करते हुए सौम्या टंडन ने कन्फर्म कर दिया है कि रणवीर सिंह की 'धुरंधर' में दिखाई देंगी। सौम्या टंडन ने कहा, 'मैंने 'धुरंधर' केवल अपने लिए की है। एक डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर रहे आदित्य धर के साथ मैं हमेशा से ही काम करना चाहती थी। मेरा रोल इस मूवी में छोटा है लेकिन यह एक ऐसा इंटेंस किरदार है, जिसे मैंने अदा किया है।' सौम्या ने आगे कहा, 'दर्शक मुझे जिंदादिल और जीवंत किरदारों में देखने के आदी हैं, इसलिए एकदम अलग होने वाला है।'
सौम्या टंडन ने 'धुरंधर' के सीन्स को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा किया। एक्ट्रेस ने कहा, 'मेरे जो सीन्स फिल्म में हैं वो अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह के साथ देखोगे। अक्षय खन्ना एक बेहतरीन कलाकार हैं और मैं यह सोचकर हैरान कि जब वो फ्रेम में होंगे तो मुझे कौन देखेगा।' सौम्या टंडन ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि यह रणवीर सिंह का बेस्ट प्रदर्शन होगा, वो ऑडियंस से मिलने वाले प्यार के हकदार भी हैं।'
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन अहम रोल में दिखाई देंगे। यह फिल्म 5 दिसंबर के दिन बड़े पर नजर आने वाली है।
