बॉलीवुड

Dhurandhar: रणवीर सिंह ने शेयर किया अक्षय खन्ना का दमदार लुक, चेहरे पर खून की छींटें देख उड़े फैन्स के होश

Akshaye Khanna's Look From Dhurandhar: कुछ देर पहले ही बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आने वाली फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) से अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। अक्षय खन्ना के इस लुक को देखकर फैन्स के रोंगटे खड़े हो गए हैं।

Image

Pic Credit: Instagram/Ranveer Singh

Akshaye Khanna's Look From Dhurandhar: मशहूर निर्माता-निर्देशक आदित्य धर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) काफी चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी में रणवीर सिंह को बेहद इंटेंस अवतार में देखा जाएगा। बीते कुछ दिनों से रणवीर सिंह लगातार फिल्म के कई-कई पोस्टर शेयर कर चुके हैं, जिनमें संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल का लुक देखने को मिला। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए 17 नवंबर को रणवीर सिंह (Ranveer Singh) फिल्म 'धुरंधर' से अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) का दमदार लुक शेयर किया है। इस लुक ने फैन्स की बेताबी और बढ़ा दी है। हरकोई अक्षय खन्ना के लुक की तारीफ कर रहा है।

देखिए 'धुरंधर' से अक्षय खन्ना का धांसू लुक

रणवीर सिंह ने अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक जारी करते हुए पोस्टर साझा किया। उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, 'सर्वोच्च शिकारी।' इस पोस्टर को साझा करते हुए रणवीर सिंह ने यह भी बताया है कि फिल्म 'धुरंधर' का ट्रेलर कल यानी 18 नवंबर के दिन दोपहर 12.12 मिनट पर रिलीज होगा। इतना ही नहीं यह फिल्म दुनिया भर के सिनेमाघरों में 5 दिसंबर के दिन रिलीज होगी। फिल्म का टीजर देखने के बाद से ही रणवीर सिंह के फैन्स 'धुरंधर' को बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हैं।

हाल ही में रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि फिल्म का रनटाइम 3 घंटे से ज्यादा होगा। मेकर्स ने अभी तक इन रिपोर्ट्स पर कोई बयान जारी नहीं किया है। अगर सच में ऐसा होता है तो यह रणवीर सिंह के अब तक के करियर की सबसे लंबी मूवी साबित होगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार रणवीर सिंह को आर्यन खान की डेब्यू सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में शानदार कैमियो करते हुए देखा गया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article