2026 में रिलीज होने जा रहीं ये 6 फिल्में फाड़ देंगी हर रिकॉर्ड की छाती, निर्माताओं के ऊपर होगी पैसों की बारिश
Movies Release in 2026: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' से लेकर रणबीर कपूर-यश की 'रामायण पार्ट1' सहित 2026 में रिलीज होने जा रहीं इन 6 फिल्मों का दर्शकों को बड़ी बेताबी से इंतजार है। तो चलिए इन मूवीज की लिस्ट पर डालें एक नजर...
2026 में रिलीज होने जा रहीं ये 6 फिल्में फाड़ देंगी हर रिकॉर्ड की छाती
Movies Release in 2026: साल 2026 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर 2' की सफलता ने निर्माताओं को खुश कर दिया है। सनी पाजी ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर की मूवीज के रिकॉर्ड्स को मात दे चुकी है। 'बॉर्डर 2' के बाद अब दर्शकों को 2026 में रिलीज होने जा रहीं बॉलीवुड फिल्मों का इंतजार है। आज हम अपनी इस लिस्ट में आपनी 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही बॉलीवुड की बिग बजट मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं, हर रिकॉर्ड को घुटने पर लेकर आ सकती हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
धुरंधर 2
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। पहले पार्ट ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए हैं तो देखना यह है कि दूसरा पार्ट इस आंकड़े को क्रॉस कर पाता है या नहीं?
बैटल ऑफ गलवान
सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का हिट होना भाईजान के करियर के लिए बहुत जरुरी है। अब यह देखना है कि क्या यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर बाकी फिल्मों के रिकार्ड्स को तोड़ पाएगी।
अल्फा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का निर्माण आदित्य चोपड़ा के बैनर तले किया जा रहा है। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले हर रिकॉर्ड को मात दे सकती है।
रामायण पार्ट 1
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण पार्ट 1' पर निर्माताओं का मोटा पैसा लगा हुआ है। फिल्म में रणबीर कपूर और यश को अहम रोल में देखा जाएगा। यह मूवी हर रिकॉर्ड को ध्वस्त करने का दम रखती है।
लव एंड वॉर
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की इंटेंस ड्रामा 'लव एंड वॉर' को लेकर भी दर्शकों के अंदर काफी बज है। यह मूवी भी 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक साबित होगी।
किंग
शाहरुख खान ने कुछ दिनों पहले ही फिल्म 'किंग' की रिलीज डेट की बड़ी अनाउंसमेंट की है। शाहरुख खान की ये मूवी भी हर रिकॉर्ड को घुटने पर ला सकती है।
दृश्यम 3
'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की बाकी दोनों किस्तें सफल रही हैं। अब इसके तीसरे पार्ट का सभी को इंतजार है। यह मूवी अजय देवगन के करियर की सबसे कमाऊ फिल्म बन सकती है।
How to reply Happy Propose Day: किसी ने प्यार का किया है इजहार? हैप्पी प्रपोज डे विशेज का यूं दें जवाब
PM Kisan Yojana: घर बैठे ऐसे करें पीएम किसान योजना की eKYC, नहीं तो रुक जाएगी 22वीं किस्त
भूल जाएंगे गोवा, महाराष्ट्र का एकमात्र स्कूबा डाइविंग स्पॉट, कम बजट में अंडरवॉटर एडवेंचर
44 की उम्र में भी जवान दिखते हैं शाहिद कपूर, जानिए क्या है उनका सीक्रेट
Love Guru मटुकनाथ जूली के बाद नई प्रेमिका की तलाश में, बता दी अपनी च्वाइस
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग ने लॉन्च की वेबसाइट, सरकारी कर्मचारी हैं तो इन सवालों के जवाब देने होंगे
क्या सच में हेल्दी है बच्चों का पैकेज्ड फूड, जानें लेबल की असल कहानी
How to reply Happy Propose Day: किसी ने प्यार का किया है इजहार? हैप्पी प्रपोज डे विशेज का यूं दें जवाब
PM Kisan Yojana: घर बैठे ऐसे करें पीएम किसान योजना की eKYC, नहीं तो रुक जाएगी 22वीं किस्त
Purnia News: पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, पूर्णिया में समर्थकों ने निकाला मशाल जुलूस
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited