Aditya Dhar on Rajinikanth Post: बॉलीवुड एक्टर फेमस एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। फिल्म ने अभी हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है। फिल्म की कमाई के साथ-साथ स्टोरी को लेकर भी चर्चा हो रही है। लोग इसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी फिल्म धुरंधर 2 के दीवाने हो गए हैं। फिल्म को मिल रही तारीफों की लिस्ट में अब रजनीकांत (Rajinikanth) का नाम भी जुड़ गया है। सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म देखने के बाद डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) की जमकर तारीफ की। अब डायरेक्टर ने रजनीकांत के इस पोस्ट का रिप्लाई दिया है।
इमोशनल हुए आदित्य धर
सुपरस्टार रजनीकांत ने X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 की खूब तारीफ की। उन्होंने फिल्म धुरंधर 2 'हर भारतीय के लिए देखने लायक' बताया। रजनीकांत ने लिखा, 'व्हॉट अ फिल्म आदित्य धर बॉक्स ऑफिस का बाप! रणवीर और पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। हर भारतीय के लिए देखने लायक फिल्म। जय हिंद।' रजनीकांत की तारीफ पर आदित्य ने जवाब देते हुए लिखा, 'सर, हम सब ‘एंटरटेनमेंट’ को सिर्फ एक बेंचमार्क से नापते बड़े हुए हैं, वो हैं आप। दशकों से हमें सीटी बजाते, हंसाते, रुलाते और अपने से बड़ा महसूस कराते रहे और आज भी उतने ही स्वैग से कर रहे हैं ये जादू है। आपके द्वारा धुरंधर 2 को ‘मस्ट वॉच’ कहे जाने का एहसास मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा ‘सुपरस्टार’ पल है। ये उस शख्स का आशीर्वाद लगता है जिसने हमें हमेशा बड़े सपने देखना सिखाया। शब्दों से परे आभारी हूं सर। जय हिंद।' आदित्य धर की ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है।
फिल्म में नजर आए ये सितारे
फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त (Sanjay Dutt), अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), आर माधवन (R Madhavan), राकेश बेदी (Rakesh Bedi), सारा अर्जुन (Sara Arjun) और दानिश इकबाल (Danish Iqbal) का अहम रोल है।
