Rajinikanth on Dhurandhar 2: डायरेक्टर आदित्य धर की हालिया रिलीज मूवी धुरंधर 2 ने पूरी दुनिया को दीवाना बना दिया है। भारतीय दर्शक हों या फिर विदेशी, हर कोई धुरंधर 2 की तारीफ करते नहीं थक रहा है। भारतीय सिनेमा के बड़े-बड़े कलाकार भी धुरंधर 2 का लुत्फ उठा रहे हैं, जिस लिस्ट में अब रजनीकांत का नाम भी जुड़ गया है। रजनीकांत ने भी आदित्य धर की धुरंधर द रिवेंज देख ली है और सोशल मीडिया पर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। रजनीकांत ने धुरंधर 2 की ट्वीट में जमकर तारीफ की है और आदित्य धर को बॉक्स ऑफिस का बाप बताया है। (इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु में बैन होगी रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2'? इस वजह से कोर्ट तक पहुंचा मामला)
Image Source: TNN
रजनीकांत ने की धुरंधर 2 मेकर्स की तारीफ
भारतीय सिनेमा में थलाइवा के नाम से मशहूर रजनीकांत ने अपने ताजा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को बताया है कि उन्होंने धुरंधर 2 देख ली है। रजनीकांत ने अपने पोस्ट में लिखा है, "क्या कमाल की फिल्म है धुरंधर 2..। आदित्य धर तुम तो बॉक्स ऑफिस के बाप हो। मेरी तरफ से आदित्य धर को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। धुरंधर 2 की पूरी स्टारकास्ट बधाई की पात्र है। हर एक भारतीय को धुरंधर 2 देखनी चाहिए। जय हिंद।" (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 के इस सीन ने जीता आलिया भट्ट का दिल, रणवीर सिंह पर लुटाया प्यार)
बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है धुरंधर 2
रणवीर सिंह बॉलीवुड के स्टार बहुत पहले बन चुके थे लेकिन उन्हें एक ऐसी मूवी की तलाश थी जो उन्हें इंडस्ट्री का सुपरस्टार बना देती। डायरेक्टर आदित्य धर ने धुरंधर फिल्म सीरीज के जरिए रणवीर सिंह की झोली में वो फिल्में डाल दीं हैं। धुरंधर ने सिनेमाघरों में शानदार कारोबार किया था और धुरंधर 2 लगातार सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म धुरंधर 2 ने जिस तरह से अपने पहले वीकेंड में रिकॉर्डतोड़ कमाई करके ट्रेड पंडितों को चौंकाया है, उसके बाद हर कोई ये कहना लगा है कि ये फिल्म साउथ फिल्मकारों की बादशाहत बॉक्स ऑफिस से उखाड़ फेंकेगी और दुनिया को बताएगी कि बॉलीवुडवालों में भी ब्लॉकबस्टर मूवीज देने का दम है।
