बॉलीवुड

धर्मेंद्र के निधन से बेहद दुखी हैं शर्मिला टैगोर, कहा, 'वो जब सेट पर होते थे तो हम...

Sharmila Tagore Remembers Dharmendra: बॉलीवुड इंडस्ट्री के ही-मैन कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर के दिन निधन हो गया है। फैन्स को यकीन नहीं हो रहा है कि धर्मेंद्र जी नहीं रहे। ऐसे में अब 'सत्यकाम' और 'चुपके-चुपके' जैसी फिल्मों में धर्मेंद्र की को-स्टार रहीं शर्मीला टैगोर ने भी अभिनेता को याद किया है।

Image

Sharmila Tagore Remembers Dharmendra

Sharmila Tagore Remembers Dharmendra: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। धर्मेंद्र ने छह दशकों से भी ज्यादा समय तक सिनेमा पर राज किया। धर्मेंद्र के निधन की खबर ने पूरा देश स्तब्ध रह गया। फैन्स के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री के सेलेब्स ने भी धर्मेंद्र के निधन पर इमोशनल पोस्ट शेयर किए। ऐसे में अब बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शर्मिला टैगोर ने अपने को-स्टार धर्मेंद्र को याद किया। दोनों ने 'सत्यकाम' और 'चुपके-चुपके' जैसी क्लासिक फिल्मों में काम किया था। धर्मेंद्र को याद करते हुए शर्मीला टैगोर ने कहा कि उन्होंने स्टारडम को कभी अपने एटीट्यूड में बदलने नहीं दिया।

शर्मीला टैगोर ने किया धर्मेंद्र को याद

शर्मिला टैगोर ने धर्मेंद्र को याद करते हुए कई बातें बताई। इंडिया टुडे से बात करते हुए शर्मिला टैगोर ने कहा, 'हम सब को लगता था कि अगर हम धरम के साथ तो हम सुरक्षित हैं। उन दिनों हमारे पास उस तरह की प्रोटेक्शन नहीं थी। वह मुझे वहां से निकालने में कामयाब रहे। मुझे बहुत दुख है कि वह चले गए।'

शर्मीला टैगोर ने आगे कहा, 'वो सभी की बहुत परवाह करते थे। उन्होंने कभी भी यह नहीं जताया कि वो स्टार हैं। वह मुस्कुराहट, वह बेबाकी... वह दिल से बोलते थे। वो अपनी फैमिली और फ्रेंड्स का बहुत ध्यान रखते थे। उनके जैसा इंसान मिलना मुश्किल है जिसने इतने सारे लोगों की मदद की हो। आज के समय में लोग केवल अपने बारे में सोचते हैं।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र को आखिरी बार बड़े परदे पर फिल्म 'इक्कीस' में देखा जाएगा। इस मूवी में अगस्त्य नंदा अहम भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है। 'इक्कीस' को मेकर्स ने 25 दिसंबर 2025 के दिन रिलीज करने के फैसला किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article