बॉलीवुड

फिल्म इंडस्ट्री ने अपना नगीना खो दिया... धर्मेंद्र की मौत से जीनत अमान का भर आया दिल, आंखे भरकर लिखा पोस्ट

Zeenat Aman Post for Dharmendra: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान ने अपने सबसे अच्छे को-स्टार की याद में प्यारा सा पोस्ट किया है। धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए, उन्होंने बताया कि अभिनेता सेट पर इस तरह से रहते थे। जीनत अमान की पोस्ट पढ़कर आप उस दौर में पहुँच जाएंगे, जब ये जोड़ी स्क्रीन पर धमाल मचाती थी।

Image

Image Source: Instagram

Zeenat Aman Post for Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके करोड़ों फैंस सदमे में हैं। उनकी शानदार एक्टिंग, सरल स्वभाव और बड़े दिल ने लोगों के बीच उन्हें एक अलग ही मुकाम दिया था। इसी बीच उनकी पुरानी को-स्टार और जानी-मानी अभिनेत्री जीनत अमान ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने दोस्त को याद करते हुए, दिल भर देने वाली तस्वीरें भी शेयर की हैं।

जीनत अमान( Zeenat Aman) और धर्मेंद्र ने साथ में यादों की बारात, शालीमार जैसी कई फिल्मों में काम किया था और दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी। धर्मेंद्र के जाने पर दुख जताते हुए जीनत अमान ने लिखा कि उन्हें यह सोचकर बेहद दुख हो रहा है कि फिल्म इंडस्ट्री ने अपना एक चमकता सितारा खो दिया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में धर्मेंद्र के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कीं और लिखा, “धरम जी हमेशा से ही मेरे पसंदीदा को-स्टार रहे हैं। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला। मैं थोड़ी इंट्रोवर्ट हूँ, लेकिन उनके सरल, विनम्र और नेक स्वभाव ने कभी भी मुझे असहज महसूस नहीं होने दिया। सेट पर उनका दोस्ताना अंदाज़ और गर्मजोशी मुझे हमेशा प्रेरित करती थी।”

जीनत अमान ( Zeenat Aman) ने आगे लिखा कि धर्मेंद्र( Dharmendra) न सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार थे बल्कि उतने ही अच्छे इंसान भी थे। उनकी मुस्कुराहट और ऊर्जा से पूरा सेट रोशन हो जाता था। अंत में उन्होंने प्रार्थना करते हुए लिखा कि ईश्वर धर्मेंद्र की आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस कठिन समय में हिम्मत प्रदान करे। धर्मेंद्र( Dharmendra) का जाना एक युग का अंत है, लेकिन उनके अभिनय और व्यक्तित्व की यादें हमेशा दिलों में जिंदा रहेंगी। बताते चले कि एक्टर लंबे समय से बीमार चल रहे थे और घर पर ही उनका इलाज हो रहा था। उनकी उम्र 89 साल थी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article