बॉलीवुड

'दंगल' एक्ट्रेस Zaira Wasim ने 24 साल की उम्र में किया निकाह, शौहर संग फोटोज शेयर कर बोलीं- कुबूल है...

Dangal Actress Zaira Wasim Gets Married At The Age Of 24: बॉलीवुड फिल्म 'दंगल' में गीता फोगाट की भूमिका अदा करने वाली जायरा वसीम शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने अपनी निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "कुबूल है।" जायरा की ये फोटोज खूब वायरल हो रही हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- जायरा वसीम इंस्टाग्राम

Dangal Actress Zaira Wasim Gets Married At The Age Of 24: बॉलीवुड फिल्म 'दंगल' में गीता फोगाट की भूमिका अदा कर लोकप्रियता हासिल करने वाली जायरा वसीम शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। 'दंगल' एक्ट्रेस जायरा वसीम ने 24 साल की उम्र में शादी रचाई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने निकाह की तस्वीरें भी साझा कीं, जिसमें वह निकाहनामा पर साइन करते हुए और अपने शौहर के साथ पोज देते हुए नजर आईं। जायरा वसीम ने इन फोटोज को साझा करते हुए कैप्शन में भी लिखा 'कुबूल है...।' जायरा वसीम (Zaira Wasim) की ये तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। वहीं उनके फैंस इस खुशखबरी के लिए उन्हें बधाइयां देते नहीं रुक रहे हैं।

जायरा वसीम (Zaira Wasim) की इन फोटोज को देख फैंस उन्हें बधाइयां देते नहीं थक रहे हैं। फोटोज में जायरा वसीम मेहंदी लगे हाथों से निकाहनामा पर साइन करती नजर आईं। वहीं अगली तस्वीर में वह लाल जोड़े में शौहर का हाथ थामकर चांद को निहारती नजर आईं। जायरा वसीम ने फोटोज को साझा करते हुए लिखा, "कुबूल है*3।" एक यूजर ने जायरा को बधाइयां देते हुए लिखा, "माशाअल्लाह, अल्लाह आपको खुश रखे, और हमें भी हिदायत दे। आमीन।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अल्लाह का शुक्र है। ऊपरवाला आपकी शादी में बरकत दे और आप लोगों को जन्नत तक एक साथ रखे। आमीन।"

16 साल की उम्र में किया था डेब्यू

बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने 16 साल की उम्र में डेब्यू किया था। उन्होंने आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में गीता फोगाट की भूमिका अदा की थी, जिससे उन्हें खूब सुर्खियां मिलीं। इसके बाद वह 'सीक्रेट सुपरस्टार' में नजर आईं। वहीं 2019 में उन्होंने 'द स्काई इज पिंक' में अहम भूमिका अदा की। लेकिन इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही जायरा वसीम ने फिल्म और ग्लैमर की इंडस्ट्री से खुद को अलग कर लिया। जायरा वसीम ने धर्म और दीन की राह पर चलने के लिए ये फैसला किया। वह सोशल मीडिया पर तो एक्टिव रहती हैं, लेकिन अपनी तस्वीरें कभी भी साझा नहीं करती हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article