Cocktail 2 Dance Video Viral: बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ( Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'थामा' को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म के अलावा, रश्मिका की झोली में एक और बड़ी फिल्म है। जिसकी शूटिंग इटली में चल रही है। यह फिल्म कोई और नहीं बल्कि शाहिद कपूर( Shahid Kapoor ) और कृति सेनन( Kriti Sanon) के साथ वाली 'कॉकटेल 2' है। जिसमें रश्मिका लीड रोल में है। कुछ दिन पहले फिल्म की शूटिंग से कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी। इसके बाद एक और वीडियो सामने आई है, जिसमें रश्मिका मंदाना और कृति सेनन डांस करती नजर आ रही है। इसे देखकर लोगों को दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की याद आ गई।
रेडिट पर एक यूजर ने रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की डांस करते हुए वीडियो शेयर की। यह वीडियो चुपके से बनाई हुई नजर आ रही है। वीडियो में उसी तरह का सेटअप नजर आ रहा है, जैसा कॉकटेल मूवी के गाने 'तुम ही हो बंधु' में नजर आया था। इस वीडियो को देखकर ऐसी ही वाइब नजर आ रही है। कृति सेनन ब्राउन स्कर्ट और टॉप में डांस कर रही है, दूसरी तरफ रश्मिका मँदाना ऑरेंज शॉर्ट ड्रेस में झूम रही है। दोनों मस्ती में डांस कर रहे हैं और आस-पास पार्टी का माहौल है। इस गाने को देखकर लोगों को दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की याद आ गई। इसी तरह दोनों एक्ट्रेस ने कॉकटेल मूवी में डांस किया था।
फैंस ने किए कॉमेंट
वीडियो देखने के बाद फैंस इसपर जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये जोड़ी वाकई में अच्छी लग रही है। दोनों को देखकर कॉकटेल मूवी की वाइब आ रही है। फैंस को दोनों ही एक्ट्रेस का ये लुक जबरदस्त लग रहा है। बता दें कि इससे पहले शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की कुछ तस्वीरें-वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें तीनों ही स्टार्स इटली की गलियों में शूट कर रहे थे।
बात करें कॉकटेल 2 की तो, इसे लव रंजन बना रहे हैं। फिल्म को मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। यह अगले साल जून में रिलीज हो सकती है।
