Charu Asopa and Rajeev Sen Daughter Ziana’s Birthday: चारु असोपा (Charu Asopa) और राजीव सेन (Rajeev Sen) की बेटी जियाना (Ziana's First Birthday) का आज पहला जन्मदिन है। इस खास मौके पर चारु ने अपनी बेटी जियाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जियाना के पहले जन्मदिन को चारू धूम-धाम से सेलिब्रेट करना चाहती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार पहले राजीव सेन और चारू दोनों मिलकर जियाना का जन्मदिन मनाने वाले थे लेकिन अब चारु अकेले ही अपने ससुराल वालों के साथ मिलकर चारु का जन्मदिन मनाने वाली हैं।
चारु ने शेयर किया इमोशनल वीडियो
अपनी बेटी जियाना के जन्मदिन के मौके पर चारू ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें जियाना के एक साल के होने के सफर को दिखाया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए चारु ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मेरा बच्चा, बेटू आप नहीं होते तो पता नहीं मेरा क्या होता। मुझे अपनी मां चुनने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं बहुत भाग्यशाली और बहुत अच्छा फील करती हूं। लव यू माय जान। भगवान आपको दुनिया की सारी खुशियां दे। मेरा बच्चा आप हमेशा मुस्कुराते रहो। इसके अलावा मैं भगवान से कुछ नहीं मांगती।’
राजीव सेन ने भी शेयर की वीडियो
चारू के साथ ही जियाना के पिता राजीव सेन ने भी अपनी बेटी के जन्मदिन के मौके पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में राजीव ने लिखा, ‘मेरी परी बेटी को पहला जन्मदिन मुबारक हो। मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मेरी बेटी आज 1 साल की हो गई है, समय कैसे बीत जाता है पता ही नहीं चलता। मुझे विश्वास है कि तुम बड़ी होकर एक स्ट्रॉन्ग, कॉन्फीडेंट, और इंडिपेंडेंट और उससे भी ज्यादा जरूरी एक पॉजिटिव इंसान बनोगी। अपने आस-पास लोगों को सम्मान दोगी। आपको पाकर मैं धन्य हो गया हूं। मेरी नन्ही मुन्नी बच्ची, डैडी आपको सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। जन्मदिन की शुभकामनाएं।’
टूटने की कगार पर राजीव और चारू का रिश्ता
बता दें कि राजीव सेन और चारू असोपा की शादी अब टूटने की कगार पर हैं। दोनों ने हाल ही में एक दूसरे पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। चारू ने तो राजीव पर हाथ उठाने तक का आरोप लगाया है। इससे पहले भी दोनों के बीच कई बार लड़ाई हो चुकी है, हालांकि इस बार दोनों ने एक दूसरे को तलाक देने का फैसला भी कर लिया है।
